उत्तराखंड में नेपाल सीमा पर गश्त करती टीम,बॉर्डर पर ‘नो एंट्री

Spread the love

 

            भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता है। कारोबारी संबंध भी हैं। उत्तराखंड की लगभग 250 किलोमीटर लंबी सीमा नेपाल से लगी हुई है। पड़ोसी देश में चल रही भारी हिंसा के बीच सीमा पर रिश्तों की नाकेबंदी कर दी गई है। दो दिन से नेपाल से न तो किसी को भारत आने दिया जा रहा है और ना ही किसी को एसएसबी चौकियों से नेपाल जाने के लिए एंट्री दी जा रही है। अत्यंत आवश्यक कार्यों या गंभीर रूप से बीमारों को कड़ी पूछताछ और उनके कागजात देखने के बाद ही भारत आने दिया जा रहा है।

                बनबसा बॉर्डर से पिछले दो दिन में कोई भी भारतीय नेपाल नहीं गया। खटीमा में भारत-नेपाल की खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा से भी बुधवार सुबह भारत आ रहे नेपाली नागरिकों को एसएसबी और पुलिस के जवानों ने लौटा दिया। भारत से भी कोई व्यक्ति नेपाल नहीं जा पाया। नेपाली नागरिकों की आवाजाही प्रतिबंधित किए जाने से खटीमा के मेलाघाट बाजार में कारोबार प्रभावित रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मेलाघाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि अधिकतर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
               टनकपुर से सटी नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी में आवश्यक सामग्री की कुछ दुकानों को छोड़कर बुधवार को अन्य दुकानें बंद रहीं। बनबसा में भी दो दिन से आम नेपाली खरीदार नहीं आया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि बनबसा का करीब 80 फीसदी कारोबार नेपाल पर निर्भर है। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आशंका जताई कि नेपाल में हुई हिंसक घटनाओं के बाद इस बार दशहरा और दीपावली पर्व पर कारोबार फीका रह सकता है। टनकपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने कहा कि नेपाल से ग्राहक न आने से प्रतिदिन करीब 5 से 7 लाख रुपये का व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। किराना व्यापारी नीरज जुकरिया ने बताया कि मंगलवार को ग्राहक आए थे। बुधवार को कोई नहीं आया। उनका तो उधारी भी नेपाली ग्राहकों के साथ रहती है।
                   पिथौरागढ़ जिले में सीमा पर बसे झूलाघाट बाजार में भी सन्नाटा रहा। यहां का लगभग 90 प्रतिशत कारोबार नेपाली नागरिकों पर निर्भर है। नेपाल में बवाल को देखते हुए धारचूला में भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को एहतियान बुधवार को निर्धारित समय से 50 मिनट देरी से खोला गया। सुबह छह बजे खुलने वाला पुल 6:50 पर खोला गया। एसएसबी के साथ ही पुलिस और कस्टम के कर्मचारी काली नदी किनारे गश्त कर रहे हैं। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित थानों और चौकियों की पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ एक प्लाटून पीएसी तैनात

              झनकईया थाना क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों में एसएसबी की तीन पोस्ट पर एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी से भी गश्त के लिए वनकर्मी मुहैया कराने के लिए वार्ता की गई है। नेपाल से जो लोग अवैध तरीके से आएंगे उनको टीम वापस भेजगी। फिलहाल इन क्षेत्रों में नेपाल से कोई व्यक्ति नहीं आया है। –

नेपाल के बैतड़ी, दार्चूला जिला कारागार से 143 कैदी फरार

                नेपाल में जेन जी आंदोलन के बीच हिंसा, अराजकता की आड़ में भारतीय सीमा से सटे बैतड़ी और दार्चूला कारागार से 143 कैदी भाग गए हैं। उनके भारत में आकर छिपने की आशंका जताई जा रही हैं। बैतड़ी के सीडीओ पुण्य विक्रम पौडेल ने बताया कि बैतड़ी जिला कारागार में सजा भुगत रहे कैदियों की संख्या 62 थी। सभी भाग गए। दार्चुला जिला कारागार से 81 कैदी फरार हुए हैं, वहां अब सात कैदी हैं। नेपाल के कंचनपुर जेल से भी सात कैदी फरार हो गए थे जिन्हें बाद में एपीएफ ने पकड़ लिया। इसके बाद कंचनपुर और कैलाली जिलों में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चंपावत के एसपी अजय गणपति ने नेपाल की जेलों से भागे चार कैदियों के फोटो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर कर ग्रामीणों से संदिग्धों के दिखने पर उनकी सूचना पुलिस को देने अपील की है। पुलिस की ओर से चार लोगों फोटो शेयर की गई है।

            केंद्र व राज्य सरकार से जो दिशा निर्देश मिले हैं उनका पुलिस और एसएसबी मिलकर पालन कर रहे हैं। लोकल पुलिस एसएसबी के साथ मिलकर सीमांत क्षेत्रों में ज्वॉइंट कांबिंग कर रही है। एलआइयू को अलर्ट किया गया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए