ऊखीमठः तहसील बसुकेदार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों मेें धीरे – धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

             

 

               ऊखीमठः तहसील बसुकेदार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों मेें धीरे – धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्यो का जायजा लिया। प्रशासन स्तर से राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों मेें यातायात बहाल करने के प्रयास किये जा रहे है। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आपदा प्रभावितो को निशुल्क राहत सामाग्री वितरित की जा रही है। आपदा प्रभावित क्षेत्र उछोला सहित आपदा प्रभावित सीमान्त तोको में अभी भी बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं का अम्बार लगा हुआ है तथा आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्गो का ट्रीटमेंट न होने से ग्रामीणों को जान जोखिम डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों  का दौरा तक राहत व बचाव कार्यो का जायजा लिया तथा सम्बन्धित विभागों को बिजली व पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने आपदा प्रभावितों को आश्वासन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मेें आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शीघ्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा कर सकते हैं। उन्होंने आपदा क्षेत्र छेनागाड का स्थलीय निरीक्षण किया तथा आपदा प्रभावित व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद करने को तैयार है। ग्रामीण उदय सिंह ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भूगर्भीय सर्वेक्षण करने की मांग की जबकि शिव दयाल ने उछोला के विभिन्न तोकों में विगत चार दिनो से पेयजल व विधुत संकट गहराने की शिकायत की। स्थानीय व्यापारी कलम सिंह ने गुप्तकाशी – बसुकेदार मोटर मार्ग पर बड़ेथ मे निकासी नाली न होने पर भविष्य चार दुकानो को खतरा उत्पन्न होने की शिकायत की, जिस पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने जल संस्थान व विधुत विभाग को आपदा प्रभावित उछोला गांव मेें पेयजल व विधुत व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए तथा लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ को बडेथ में निकासी नाली निर्माण के निर्देश दिये।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए