ऊखीमठः जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीती पुष्वाण ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को 14 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में फैली समस्याओं के निराकरण की मांग।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

 ऊखीमठः जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीती पुष्वाण ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को 14 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में फैली समस्याओं के निराकरण की मांग। उनका कहना है कि विगत दिनो तुंगनाथ घाटी मेें मूसलाधार बारिश होने से कई मोटर क्षतिग्रस्त हो चुके है तथा आकाशकामिनी नदी के कटाव से कई गांवों व तोकों को खतरा बना हुआ है। उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन का हवाला देते हुए जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण ने बताया कि पीएमजीएसवाई के डुगर – सेमला- पल्द्वाणी मोटर मार्ग पर पिल्खडी में तीन स्थानो पर भूस्खलन से मोटर क्षतिग्रस्त हो चुका है जनहित में क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का ट्रीटमेंट व सुरक्षा दिवालों का निर्माण कार्य नितांत आवश्यक है। बताया कि त्यूग बैण्ड- नेहरा – कुनालिया- पिल्खडी मोटर मार्ग का डामरीकरण व विस्तारीकरण होने से स्थानीय जनता के साथ तुंगनाथ घाटी के दर्जनो गांवों के ग्रामीणों को तहसील व विकासखंड मुख्यालय आवाजाही करने मेें सुविधा मिलेगी तथा ताला ‘दुर्गाधार- पावजगपुडा मोटर मार्ग का भी डामरीकरण किया जाना अति आवश्यक क्योंकि मोटर मार्ग का डामरीकरण उखड़ने से मोटर मार्ग जानलेवा बना हुआ है। ग्राम पंचायत मक्कू के राजस्व ग्राम ग्वाड दिलणा में भूस्खलन वाले स्थानो पर चैकडैमों के निर्माण न होने से कई मकानो को खतरा बना हुआ है इसलिए आपदा प्रभावित क्षेत्रो मे शीघ्र चैकडैमों का निर्माण किया जाय। कुण्ड – चोपता नेशनल हाइवे पर ताला तोक मेें हाइवे का सही तरीके से ट्रीटमेंट किया जाय जिससे स्थानीय जनता के साथ तुंगनाथ घाटी मे आवाजाही करने वाले तीर्थ यात्रियो व पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानियो का सामना न करना पड़े। बताया कि आकाशकामिनी नदी के कटाव से ताला तोक व सेमला गांव के निचले हिस्से में लगातार भूस्खलन जारी है इसलिए भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षा दिवालों का निर्माण किया जाय। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेशानन्द तंगवाण, दिनेश बजवाल, प्रमिला देवी, मीनाक्षी देवी, प्रधान मनवर सिंह नेगी, प्रतीपाल बजवाल, सुनीता बिष्ट, नीमा देवी, गुलाब सिंह राणा, शिशुपाल सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, पंच केदार होटल एसोसिएशन होम स्टे अध्यक्ष डा. कैलाश पुष्वाण के हस्ताक्षर मौजूद थे ।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए