ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती अल्मोड़ा में मनाई गई बड़ी धूमधाम से।
अल्मोड़ाः पं गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्म स्थली खूंट (अल्मोड़ा) में 10सितंबर 2025को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर राज्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार मंत्री अजय टम्टा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, क्षेत्रतीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चन्द्र सिंह चौहान समेत अनेक जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए।
राज्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि हमारे लिए ये बड़े गौरव की बात है कि भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी हमारे जनपद अल्मोड़ा में पैदा हुए। उन्होंने कहा कि पंत जी के जन्मस्थान खूॅंट ने अल्मोड़ा, उत्तराखंड सहित पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ने संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को कार्यान्वित किया। उन्होंने देश स्वतंत्र कराने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया।आज पं गोविंद बल्लभ पंत के नाम से तमाम शिक्षण संस्थानों एवं शोध संस्थानों से हजारों लोगों को शिक्षा, दीक्षा और विज्ञान के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाया है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने पन्त को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि आज हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाने और उनसे प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा सहित अनेक वक्ताओं ने पं गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कलाकारों व विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।








