डोईवालाः हवाई यात्रा करने वाले लोगों के खुशखबरी है। देहरादून हवाई अड्डे से एअर इंडिया एक्सप्रेस पहली बार अपनी हवाई सेवाएं शुरू करने जा रहा है। सोमवार से प्रतिदिन इनकी हवाई सेवा देहरादून से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी।
अभी एअर इंडिया व इंडिगो एयरलाइंस बेंगलुरु के लिए अपनी उड़ाने संचालित कर रहे है। अब एअर इंडिया एक्सप्रेस की भी सेवाएं बेंगलुरु के लिए शुरू करने से यात्रियों को एक नई एयरलाइंस के माध्यम से आवागमन मे सुविधा मिलेगी।
बेंगलुरु से यह विमान शाम चार बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने के बाद देहरादून एयरपोर्ट से शाम 4:30 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। यह सेवाएं नियमित रूप से संचालित होगी।









