सुनील को पुलिस ने सरेंडर करने को कहा तो सिर पर मार ली गोली

Spread the love

 

               जींदः हरिद्वार में जींद सीआईए के एसआई सुरेंद्र प्रकाश को गोली मारने वाले आसरी गेट निवासी सुनील कपूर (35) ने रविवार को देहरादून में सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह देहरादून में रिश्तेदार के घर पर ठहरा था। उसे पकड़ने पहुंची हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने स्वयं को गोली मार ली।

            सुनील ने 10 साल पहले इंटरनेट मीडिया को माध्यम बनाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी। इंटरनेट मीडिया पर सक्रियता और विभिन्न स्टिंग के कारण वह सुर्खियों में रहा था। उस पर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के दो मामले दर्ज थे। कुछ महीने पहले एक आईपीएस पर महिला पुलिसकर्मियों का यौन शोषण करने के आरोप लगाते हुए महिला आयोग और अन्य अधिकारियों को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पत्र भेजे थे।

              इसके बाद जींद, हरिद्वार व देहरादून की संयुक्त पुलिस टीम जीतेंद्र को लेकर उसके ससुराल पहुंची। वहां पुलिस काफी देर तक सुनील से सरेंडर करने को कहती रही, लेकिन वह नहीं माना। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि पुलिस से बचने का कोई रास्ता नहीं देख आरोपित ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली।

सामने मौसेरे भाई को देख नहीं कर पाया पुलिस पर फायरिंग

सुनील जिस जगह ठहरा था, वहां तक पुलिस का पहुंचना मुश्किल था। वह तैयारी के साथ कमरे में रुका था। उसके पास काफी कारतूस थे। पुलिस सुनील के मौसेरे भाई जीतेंद्र को ढाल बनाकर उस कमरे में ले गई, जहां तहखाने में वह रुका था। मौसेरे भाई को देख पुलिस पर फायर नहीं कर पाया और खुद को गोली मार ली।

झूठे केस में फंसाने का आरोप

            सुनील की रिश्तेदार सारिका ने बताया कि उसे झूठे केस में फंसाया गया। अब तक उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया। हरियाणा पुलिस लगातार उसके पीछे पड़ी थी। सुनील इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय था और करीब 150 अकाउंट थे। उसने 10 साल पहले इंटरनेट मीडिया को माध्यम बना भ्रष्टाचार विरुद्ध लड़ाई शुरू की थी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़