ऊखीमठः सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने क्यूजा के आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत मचकण्डी के गोबला तोक सहित विभिन्न गांवो का भ्रमण कर आपदा प्रभावितों  सहित ग्रामीण की समस्याओं को सुना।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

         

 

             ऊखीमठः सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने क्यूजा के आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत मचकण्डी के गोबला तोक सहित विभिन्न गांवो का भ्रमण कर आपदा प्रभावितों  सहित ग्रामीण की समस्याओं को सुना। उनके क्यूजा घाटी आगमन पर गोबला तोक के आपदा प्रभावितों सहित ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की। जिस पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने आपदा प्रभावितों व ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि मचकण्डी के गोबला तोक में फैली हर समस्या के निराकरण की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने तहसील प्रशासन को गोबला तोक के आपदा प्रभावितों को शीध्र अहेतुक राशि वितरित करने तथा विधुत व पेयजल विभाग को आपदा प्रभावित क्षेत्र मेें शीध्र विधुत व पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट के क्यूजा घाटी आगमन पर जी आई सी भण्ज पी टी ए अध्यक्ष दुर्लभ सिंह रावत, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कुवर सिंह नेगी ने भण्ज के जगदेई तोक में विद्यालय के नव निर्मित भवन परिसर में सांसद निधि से दो अतिरिक्त कक्षा कक्षों, विद्यालय परिसर में बिजली, पानी, चारदीवारी व खेल मैदान निर्माण की मांग की । प्रधान मचकण्डी डा. गौरव कठैत ने गोबला तोक के आपदा प्रभावितों को एक वर्ष बाद भी अहेतुक राशि न मिलने की शिकायत की। आपदा प्रभावित सुलोचना देवी ने एक वर्ष से गौशाला मेें दिन गुराजने तथा प्रशासन से सिर्फ कोरे आश्वासन देने की शिकायत की। आपदा प्रभावित पुष्कर सिंह नेगी ने आपदा प्रभावित गोबला तोक का भूगर्भीय सर्वेक्षण करने की मांग की। प्रदीप सिंह नेगी ने विस्थापन के नाम पर प्रशासन द्वारा कोरे आश्वासन देने की शिकायत की जिस पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने आपदा प्रभावितों व ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि गोबला तोक आपदा प्रभावित क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण की शीध्र पहल की जायेगी तथा शेष परिवारों के विस्थापन के लिए शीध्र मुख्यमंत्री से वार्ता की जायेगी। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शकुन्तला जगवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, प्रदीप सिंह नेगी, मनोज सिंह चौहान, ज्ञान सिंह चौहान, कुन्दन लाल, गोविन्द लाल सहित गोबला तोक के आपदा प्रभावित, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़