प्रो.डॉ. मंजू वर्मा,
(रिटायर्ड प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय) चंडीगढ़।
15 सितंबर 2025
राज सर आई. पी. एस. (तीसरी कड़ी)
राज सर का पूरा नाम राजीव वर्मा था l वो 1975 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी थे। शैक्षणिक प्रशिक्षण के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर दिया गया था। वो एक बेहद ईमानदार, परिश्रमी, कर्त्तव्यपरायण और संजीदा पुलिस अफ़सर थे। वो अपनी ड्यूटी के प्रति बहुत कर्मनिष्ठ थे फिर चाहे ड्यूटी पुलिस कार्यालय की थी या बाहर किसी संदिग्ध व्यक्तियों या अपराधियों की तलाश में पीछे जाने की थी। उनकी कर्म निष्ठता हमेशा सर्वोपरि थी। मुझे, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला परन्तु उनके साथ जीने का वक्त बहुत कम मिला। हमारी तो जिन्दगी की शुरुआत थी और वो तो शुरुआत में ही ना जाने कहाँ चले गए…?
बहुत ही तकलीफ़देह था इस बात पर विश्वास करना कि मेरे राज सर मुझे छोड़ कर किसी और ही दुनिया में चले गए हैं किसी ऐसी जगह जहाँ से कोई लौट कर नहीं आता, लेकिन फ़िर भी दिल नहीं मानता था। लगता था कि कुछ समय के पश्चात वो जरूर आयेंगे, वो अपनी मन्नू को ऐसे कैसे छोड़ सकते हैं। मुझे विश्वास था वो जरूर आयेंगे…..और वो आए….मेरा यकीन था…मैंने जब अपनी व्यथा को, अपने दर्द को…..सालों से उनसे बिछोह को कलमबद्ध करना आरंभ किया….वो लौट आए…मैं अपने घर में अकेली थी….शायद उनको भी मेरे अकेलेपन पर दर्द महसूस हुआ होगा….इसलिए वो मेरे पास आ गए….मुझे उनके आने का आभास हुआ….ठीक उसी तरह से….बिल्कुल वही अंदाज़…” मन्नू….क्या लिख रही हो… ” उन्होंने पूछा। इस से पहले कि मैं कुछ कह पाती….उनको अपने समक्ष देख कर…मेरा हृदय पुलकित हो उठा। मुझे अपनी आँखों पर विश्वास ना हुआ….पर वो थे…वही लिबास, धारीदार सफ़ेद बुशर्ट और स्लेटी पतलून। ” राज सर…”, ” हाँ मैं…तुम्हारे राज सर…देखो मैं आ गया हूँ…”
और वो बहुत दिनों तक मेरे पास रहे…..जो वो कहते रहे….मैं लिखती गयी….मैं सुनती रही..वो सब, जो उन्होंने मुझे दिया था…अटूट प्रेम…निःस्वार्थ मोहब्बत….बिना किसी उच्चारण के मैं सुनती रही….उनके प्रेम में खो गयी…..उनके इत्र की महक से मेरे घर आँगन की फ़िज़ाओं में जैसे फ़िर से बहार आ गयी थी। बरसों बाद, एक बार फिर से मैंने उनके प्रेम को महसूस किया…मैं जी उठी….तब तक ….वो फ़िर लौट गए …..बस फिर लौट गए….मुझे बहुत रोना आया….मेरा मन उचाट हो गया… आख़िर क्यों चले गए…..कहाँ चले गए मेरे राज सर…..जानने के लिए पढ़ें…….सत्य पर आधारित हिन्दी में लिखा मेरा उपन्यास…..
“राज सर आई. पी. एस.”
Amazon पर उपलब्ध है







