ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में पद स्वीकृत न होने पर भड़के आउटसोर्स कार्मिक।
अल्मोड़ाः मेडिकल कॉलेज में पद स्वीकृत करने और मानदेय के लिए आउटसोर्स कर्मचारियों ने शुक्रवार को बेस अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर नाराजगी जताई।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कोविड काल में आउटसोर्सिंग, उपनल और पीआरडी के माध्यम से निरंतर काम कर रहे वार्ड बॉय, आया, सुरक्षा गार्ड, प्रर्यावरण मित्रों के पद स्वीकृत न होने से कर्मचारियों के मानदेय पर रोक लगा दी गई है। पूर्व में कैबिनेट मंत्री ने पद स्वीकृत करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक उक्त पदों को स्वीकृत नहीं किया गया है।
इस वजह से मानदेय पर भी रोक लगा दी गई है। मेडिकल कॉलेज भ्रमण के दौरान स्वास्थ निदेशक ने ने भी मौखिक रूप से आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। हरिद्वार और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में पद स्वीकृत कर दिए हैं लेकिन अल्मोड़ा में कार्मिकों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर 22 सितंबर से पूर्ण कार्य वहिष्कार पर जाने का ऐलान किया है।
इस अवसर पर प्रर्दशन करने वालों में दीपक रावत, सुशील कुमार, पूरन सिराड़ी, विमल लोहनी, रेखा, अंजली, प्रेमा आदि लोग शामिल थे।









