ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अपने अधिकारों को जानने और कानूनी सहायता कैसे प्राप्त करें, इसके बारे में विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जनता जानकारी देने के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकार मित्रों द्वारा विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जनता को उनके मौलिक अधिकार और कानूनी सहायता प्राप्त करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके लिए अधिकार मित्रों द्वारा शिविरों, रैलियों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। आज 20सितंबर शनिवार को कई जगहों पर शिविर लगाए गए जिनमें-ग्राम भैसोड़ा, मल्याल गांव, जय श्री कॉलेज खत्याड़ी, ज्ञानोदय हाई स्कूल सोमेश्वर, राजकीय इंटर कालेज चौखुटिया, ग्राम धुरा, रिखाड़ा आदि जगहों पर शिविर लगाए गए, रैलियां आयोजित की गई और नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। शिविरों का शुभारंभ नालसा थीम गीत “एक मुट्ठी आसमान” चलाकर किया गया। शिविरों में उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जनता को जनजातीय समुदायों के अधिकारों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य मूल निवासी समुदायों में उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकार, कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। नशीली दवाओं के दुष्परिणाम और उससे पीड़ित लोगों को कानूनी सहायता सेवाएं देने और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन, यातायात के नियमों का पालन, हेलमेट, सीट बेल्ट, लेन अनुशासन, सड़क सुरक्षा उपाय, अनैतिक मानव तस्करी की रोकथाम, देखभाल और पुनर्वास आदि तमाम विषयों की जानकारी दी गई राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एंटी ड्रग कैंपेन की वीडियो भी दिखाई गई।
इन शिविरों का आयोजन करने वालों में अधिकार मित्र प्रकाश राम, नीमा कोहली, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, दीप चन्द्र, एडविन व्हीलर, हिमानी खोलिया, भाष्कर जोशी, कैलाश जोशी, बबीता जोशी, यमुना प्रसाद, ममता तिवारी, शोभा लोहनी, हेमा लोहनी, दीपा बिष्ट, मनोज गिरी, दीपा आर्या,नीता नेगी, दीपक पाण्डेय,प्रकाश ओली, रंजीता आदि लोग शामिल थे।









