प्रयागराज के वरिष्ठ कवि श्री श्याम फतनपुरी जी को प्रेरणा स्मारिका एवं स्मृतिचिन्ह भेंट की गयी-

Spread the love

 

प्रयागराज के वरिष्ठ कवि श्री श्याम फतनपुरी जी को प्रेरणा स्मारिका एवं स्मृतिचिन्ह भेंट की गयी-

 

                 प्रयागराजः प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा द्वारा हिन्दी दिवस-2025  पर नयी दिल्ली में दिनांक 13 एवं 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस सम्मेलन में हिन्दी राष्ट्रभाषा बने इस विषय पर विचार-विमर्श, अभिव्यक्ति सभा, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देश भर के विभिन्न राज्यों से पधारे हिन्दी सेवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, उद्यमियों एवं समाज सेवकों नें इस सम्मेलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा ने इस अवसर पर सभा में उपस्थित सभी जनो को स्मृति-चिन्ह एवं स्मारिका भेंट की। इसी क्रम में आज दिनांक 21 सितम्बर को प्रयागराज में प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के सलाहकार डाॅ. सोमनाथ शुक्ल ने प्रयागराज के वरिष्ठ कवि श्याम फतनपुरी जी को उनके हिन्दी के लिये दिये जाने वाले योगदान हेतु संस्था की स्मारिका एवं स्मृति-चिन्ह उनके निवास पर पहुँच कर उन्हें भेंट किया।

श्री श्याम फतनपुरी जी हिन्दी के वरिष्ठ कवि हैं। उनकी सक्रिय उपस्थिति मंचों पर भी है। अब तक कविताओं की दो किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। कई साझा काव्य संकलन एवं अनेकों रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। देश भर के ढेर सारे साहित्यिक मंचों द्वारा उन्हें उनके साहित्यिक योगदान के लिये सम्मानित किया गया है। वे हिन्दी की समृद्धि हेतु सतत प्रयत्नशील हैं।

इस अवसर पर प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक- श्री संगम त्रिपाठी, महासचिव- श्री प्रदीप मिश्र ‘अजनबी’, प्रेरणास्रोत- श्री धर्म प्रकाश बाजपेयी जी एवं स्मारिका ‘अक्षवी’ की सम्पादक श्रीमती सीमा शर्मा ‘मंजरी जी ने श्री श्याम फतनपुरी जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    देशहित में रत मोदी

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी  कवयित्री, लेखिका, शिक्षिका  रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम,  रायपुर (छत्तीसगढ़                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love     सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       हिन्दी सम्मेलन मथुरा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।