द्योलीडांडा में शताब्दी समारोह के संदर्भ में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित।

Spread the love

 

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

 

 

द्योलीडांडा में शताब्दी समारोह के संदर्भ में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित।

 

अल्मोड़ाः प्रेस क्लब अल्मोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी 24 सितंबर 2025 को होने वाले शताब्दी समारोह को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

 

शिल्पकार सम्मेलन शताब्दी समारोह के संरक्षक दयाशंकर टम्टा ने बताया कि 24 सितंबर को द्योलीडांडा में एक विशाल शिल्पकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में शताब्दी समारोह के संयोजक संजय कुमार टम्टा द्वारा बताया गया कि 24 सितंबर 1925 में अल्मोड़ा के द्योलीडांडा मैदान में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के नेतृत्व में शिल्पकार समाज के मानव अधिकारों को लेकर एक बृहद सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में कुमाऊं व गढ़वाल से लगभग 10,000 से भी अधिक लोग शामिल हुए थे। इस सम्मेलन के माध्यम से तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर चक्रधर जुयाल, एम डिप्टी कमिश्नर एयरटेल के माध्यम से ब्रिटिश सरकार को शिल्पकारों के मानव अधिकारों को लेकर 21 बिंदुओं का एक प्रस्ताव दिया गया था।इस प्रस्ताव में शिल्पकार समाज के लिए प्रारंभिक शिक्षा को अनिवार्य करने, पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक रूप शिल्पकलाओं का कार्य करने वाली 51 जातियों को शिल्पकार नाम दाए जाने, म्यूनिसिपैलिटी और जिला बोर्ड में शिल्पकार समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने, पुलिस और सरकारी सेवाओं में भर्ती किए जाने, भूमिहीनों को भूमि प्रदान किए जाने आदि संबंधित प्रस्ताव दिए गए।

इस प्रस्वाव के बाद ब्रिटिश सरकार के द्वारा शिल्पकार क्षेत्रों में कृष्ण डे और कृष्णा नाइट के नाम से 151 प्राथमिक विद्यालय खोले गए थे। 30,000 से भी अधिक भूमिहीन शिल्पकारों को भूमि प्रदान की गई थी। पारंपरिक रूप से शिल्प कलाओं का कार्य करने वाली 51 जातियों को शिल्पकार नाम देते हुए 1931 की जनगणना में शामिल किया गया।

इसके साथ ही शिल्पकार समाज पर हो रहे अत्याचार, अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए शिल्पकार समाज के लिए प्रगतिशील कार्य किए जाने की मांग की गई थी। 24 सितंबर 1925 इतिहास में पहली बार शिल्पकार समाज संगठित हुआ था।

मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के नेतृत्व में हुए इस विशाल सम्मेलन में नैनीताल क्षेत्र के दौलत राम, खुशीराम शिल्पकार, बची राम, व बागेश्वर से प्रेम राम टम्टा आदि नेताओं द्वारा शिल्पकार समाज का नेतृत्व किया गया था। इस समारोह की स्मृति में आगामी 24 सितंबर को द्योलीडांडा में शताब्दी समारोह समिति। योलीडांडा वृहद स्मृति कार्यक्रम करेगी और 28 सितंबर 2025 को धूम्रपान के साथ संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वृहद रूप से रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में मनाया जाएगा।

सम्मेलन में प्रदेश भर से शिल्पकार समाज के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। 100 वर्ष पूर्व दिए गए प्रस्तावों का मूल्यांकन एवं वर्तमान में शिल्पकार समाज की चुनौतियों पर विचार विमर्श करते हुए केन्द्र और राज्य सरकारों को 21 बिंदुओं का प्रस्ताव दिया जाएगा। सम्मेलन में अतिथियों के रूप में संवैधानिक पदों पर कार्यरत राजनेताओं व सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में लल्लू लाल,नन्दकिशोर टम्टा, सुंदर लाल आर्य, दीपेश टम्टा, प्रकाश चन्द्र आर्य, ध्रुव टम्टा, सुभाष चन्द्र, राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. बीएल आर्या, महेंद्र कुमार आर्या, सूरज टम्टा, पीयूष कुमार, डॉ. मोहित टम्टा, राहुल टम्टा, सुमित टम्टा, अजीत टम्टा आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़