ब्यूरो भटवाड़ी (उत्तरकाशी): कुशलता प्रसाद रतूड़ी।
उत्तराखंडः के अनेक स्थानों पर बादल फटने भूस्खलन की घटनाओं ने यहां के जनमानस में भय का वातावरण पैदा कर दिया है आखिर में ये घटनाएं क्यों हो रही है ये सोनिया विषय है क्या यह दैवीय है या मानव जनित है।
उत्तराखंड खंड में विगत कुछ वर्षों से आपदाएं आ रही है जिसके कारण जन धन की भारी हानी हो रही है इन चाहे मालपा हो केदार नाथ हो या पांच अगस्त को धराली की आपदा हो इनके साथ उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर बादल फटने भूस्खलन की घटनाओं ने यहां के जनमानस में भय का वातावरण पैदा कर दिया है आखिर में ये घटनाएं क्यों हो रही है ये सोनिया विषय है क्या यह दैवीय है या मानव जनित है। उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है यहां चार धाम के साथ साथ अनेक तीर्थ स्थल सहित अनेक ताल बुग्याल है जो अपने आप में धार्मिक मान्यताओं को संजोते हुते हैं नब्बे के दशक तक यहां तिर्थाटन होता था लेकिन भौतिकवादी सोच ने तिर्थाटन शब्द कहीं खो दिया इसके बदले पर्यटन शब्द प्रचलित हो गया अब तिर्थ यात्री कम पर्यटक ज्यादा मात्रा में आने लगे हैं जो कि धामों तिर्थ स्थलों व ताल बुग्यालों की धार्मिक मान्यताओं को खत्म कर रहे हैं इन स्थानों पर जो हो रहा वो यहां की संस्कृति यहां की धार्मिकता के लिए उचित नहीं है आजतक जो ये स्थल सुरक्षित थे इसके पिछ हमारी धार्मिक मान्यता थी हमारे बुजुर्गों की आस्था थी जिन ताल बुग्यालों में जाने के लिए स्थानीय देवता की अनुमति लेनी पड़ती थी और वहां जाकर उन ताल बुग्यालों की पुजा होती थी कहते थे कि बुग्यालों में देवता रमण करते थे वन देवियां जिन्हें स्थानीय भाषा में आछरीमातरी कहते हैं उन तारों में वो स्नान करते थे लेकिन पर्यटन के नाम से उन स्थानों पर मानवीय गतिविधियां बढ़ने से उनकी स्वतंत्रता खत्म कर दी जिसके लिए स्थानीय लोगों के साथ साथ यहां की सरकारें भी जिम्मेदार हैं जो तिर्थाटन को गौंण कर पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं और विकास के नाम से प्रकृति के साथ छेड़छाड़ हो रही है नदियों के बेड को रोका जा रहा नाले व गदेरों पर अतिक्रमण हो रहा ये सब कहीं न कहीं इन आपादाओं के लिए जिम्मेदार हैं यदि देवी भूमि को सुरक्षित रखना है तो यहां की धार्मिक मान्यताओं को लौटाना होगा यहां के ताल बुग्यालों पर पर्यटक नहीं उनकी मान्यताओं के अनुरूप तिर्थाटन को विकसित करना हो यहां से मांस मदिरा को पूर्ण प्रतिबंध करना पड़ेगा तब ही उत्तराखंड सुरक्षित रह सकता है नहीं तो हर वर्ष एक दो स्था ऐसे ही खत्म होते जायेंगे।









