ऊखीमठः सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने आपदा प्रभावित छेनागाड के अन्तर्गत ताल जामण के बगड़ तोक सहित अनेक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आपदा प्रभावितों की समस्याओं को सुना।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

ऊखीमठः सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने आपदा प्रभावित छेनागाड के अन्तर्गत ताल जामण के बगड़ तोक सहित अनेक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आपदा प्रभावितों की समस्याओं को सुना। उनके आपदा प्रभावित क्षेत्र ताल जामण के बगड तोक आगमन पर आपदा प्रभावितो ने अनेक समस्याओं से रूबरू कराकर निराकरण की मांग की। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने आपदा प्रभावितों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुर्ननिर्माण के लिए 12 सौ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे आपदा प्रभावित क्षेत्रो मे राहत व आपदा से क्षतिग्रस्त योजनाओं का निर्माण कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। कहा कि आपदा प्रभावित को आपदा मानको के अनुसार मुआवजा वितरित किया गया है तथा राजस्व विभाग की सूची से यदि कोई आपदा प्रभावित मुआवजा मिलने से छूट गये है उन्हे शीध्र मानकों के अनुरूप उचित मुआवजा दिलाने के प्रयास किये जायेंगे।

 

उन्होंने पेयजल व विधुत विभाग को आपदा से क्षतिग्रस्त विधुत व पेयजल लाइनो का शीध्र ट्रीटमेंट करने तथा खण्ड विकास अधिकारी अगस्तमुनि को आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्गो व क्षतिग्रस्त खेत खलिहानों को मनरेगा के अन्तर्गत निर्माण करने के निर्देश दिये। पूर्व प्रधान भीम सिंह पंवार ने बगड तोक के विस्थापन तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रो को भूगर्भीय सर्वेक्षण की मांग की। आपदा प्रभावित बीरबल सिंह ने आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्गो के मरम्मत की मांग की। आपदा प्रभावित दीप देवी ने बताया कि आसमान में बादल छाने से आपदा प्रभावितों की चिन्तायेें बढ़ जाती हैं। आशीष कुमार ने आपदा मानको के अनुसार हर आपदा प्रभावित को मुआवजा दिलाने की मांग की। नीता देवी ने बताया कि आपदा के मलवे से खेतों व फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

 

उमेश कुमार ने बताया कि ताल जामण के स्यूल तोक में निरन्तर भूस्खलन जारी है जिससे आपदा प्रभावितों में भय बना हुआ है। महिपाल सिंह ने बताया कि भेड़पालन व्यवसाय रोजगार का जरिया था मगर आपदा के बाद रोजगार छीन गया है। मुकेश लाल ने बताया कि उनकी मकान पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गयी थी मगर उन्हें किसी भी श्रेणी का मुआवजा नहीं मिला।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़