ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
https://www.transfernow.net/dl/20250924dAfyh8bO
फिरोजपुर पुलिस ने एक नाई को गिरफ्तार कर उसके पास से दो अवैध पिस्तौलें बरामद की।
नाई अवैध हथियार बेचने के धंधे में भी शामिल था
फिरोजपुर पुलिस ने एक नाई को दो अवैध 9 एमएम पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि फिरोजपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। फिरोजपुर के ममदोर कस्बे के कदम गाँव निवासी साजन नाम के एक नाई को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो पिस्तौलें बरामद हुई हैं। फिरोजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि यह नाई पिस्तौल बेचने के अवैध धंधे में शामिल है। जब पुलिस ने उसकी दुकान पर जाकर तलाशी ली, तो उसकी डिक्की में दो पिस्तौलें लटकी हुई मिलीं। उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे आगे पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उसे ये हथियार कहाँ से मिले और वह इन्हें किसे बेचने वाला था।
बाइटः एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह।







