संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
भीड़ जमावडा होने का बन रहीं पैमाना…!
अभिनेता से नेता बने विजय की चुनावी रैली,
मचती भगदड़ दुर्भाग्यपूर्ण स्तब्ध करती शैली।
भीड़ होती बेकाबू ‘उन्मत्तता’ में न रहता काबू,
ये चालीस मासूम जिंदगियाँ निगल गया बाबू।
आखिर देश कब तक ऐसी त्रासदियाँ झेलेगा,
समाज और शासन की नाकामी कोई रोकेगा।
क्यों व्यवस्थाएं भीड़ नियंत्रण करने में विफल,
हरदम पीड़ा देने वाली ताकतें ही क्यों सफल?
क्यों? भीड़ जमावडा होने का बन रहीं पैमाना,
शांतिपूर्ण आयोजन का चला गया हैं जमाना।
अभिनेता को देखने की ऐसी क्या हैं दीवानगी,
चीख,पुकार एवं दर्द को देते आ रहें परवानगी।
(संदर्भ-नेता बने विजय की चुनावी रैली में मची भगदड़)







