लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, रायपुर (छ. ग)
आलेख
————–
मिलन हैं तो जुदाई हैं ,एक दिन तो जन्म लिए हर मनुज की इस संसार से होती विदाई हैं।
अंतिम विदाई के वो पल-आंखो में नमी, असहनीय दर्द को व्यक्त करना मुश्किल होता हैं।
जिंदगी की गोद में पलती हैं हर ख्वाहिश, जो कभी थमती नही। हर मोड़ पर एक नई आशा का संचार करती हैं और यही माध्यम हैं, जो हमें निराशाओं से निकल कर उम्मीद का दामन थामने के लिए प्रेरित करती हैं। जब तक सांस चल रही हैं शौक को जिंदा रखना जरूरी हैं। संदेह के घेरे से निकल वास्तविक खुशी को पाना सहज नहीं। घूमती हैं यह जिंदगी यूं हीकभी भूल-सुधार, रूठना- मनाना, अपने- पराए के बीच एक अंजान डोर ही तो होती हैं जो दूसरो की भावनाओं से हमें बांधकर रखती हैं। जुड़कर रहने, सोचने और सक्रिय रहने से गुमसुम मन में उम्मीद की एक ज्योत जलती हैं और अपनों के आभाव में वीरान बंजर होती हैं जिंदगी।अपनी ही परछाई से भय होता हैं जहां कोई अपनापन नहीं, वहीं गम के अंधकार होते हैं।
जिस परिवार ने हमें मुस्कुराने की वजह दी वे अनमोल सीपी होते हैं इस जिंदगी रूपी महासागर के जिनसे अटूट बंधन होता, जो हृदय की गहराई में बसे होते हैं ।जिनके हंसने-रोने, रूठने-मनाने उनकी तकलीफ का असर हम पर होता हैं वे खास होते है, जिनकी जगह कोई नही ले सकते। एक ही आंगन के विभिन्न महकते फूल होते हैं। रिश्तों के बागबान को और भी खूबसूरत बनाते हैं, एक दूसरे की परवाह करके। दुनिया की हर दौलत एक तरफ और अपनो का प्यार –वो सुखद अनुभूति हैं जिसे न कोई खरीद सकते हैं न चुरा सकते हैं। क्योंकि जन्मों का बंधन होता हैं, जहां सांसों की डोर जुड़ी होती है। जिन्हें हम स्नेह करते हैं, दुलार करते हैं और हर पल पलको में बिठाकर रखते हैं। जिनके लिए हम हर मुसीबत से लड़ने के लिए तैयार होते हैं। वो जिंदगी के किसी मोड़ पर छूट जाएं कभी यह कल्पना भी झकझोड़ कर रख देती हैं मानसिकता को।जिंदगी क्या हैं सिर्फ प्यार की दास्तां ही तो हैं ? खून के रिश्ते होते ही ऐसे हैं जिनके लिए कुर्बान हम अपनी जान भी कर सकते हैं। यहीं पर सिलसिला रुकता नहीं और भी बंधन होते हैं, जो भले ही जन्म के न हो पर समाहित होते हैं धड़कन में और एहसास देते हैं रिश्तों आभाव में भी कुछ लोग खास मुकाम रखते हैं। फिदा होते हैं वे एक दूसरे के सार्थक विचारों से, उनके शानदार व्यवहार से, अपनत्व के महक देते हैं शब्दो से स्पर्श करते हैं भावनाओं को। कभी विपत्ति में साथ देकर, मायूसी में हिम्मत का हथियार देकर और भरते हैं असीम ऊर्जा नई राह देकर।
किसी से निस्वार्थ जुड़ने के लिए पवित्र भाव जरूरी हैं। जहां सम्मान होते हैं, समझदारी- समर्पण और खामोश संवाद होते हैं, जिसे व्यक्त न करके भी पढ़ लेते हैं चेहरे की उदासी। कुछ रिश्ते जो अपने न होकर भी जिंदगी के सफर में भटकते हुए कहीं मिल जाते हैं। विचारों के मिलने से वे रूह से जुड़ते है और अंजान होकर भी घुल-मिल जाते हैं, मिठास घोलते हैं कड़वाहट भरी जिंदगी में।कोई भी रिश्ते हो वही फलते-फूलते हैं जहां- उचित देखभाल की गुंजाइश होती हैं, जहां कोई संदेह नहीं होते। विश्वास मजबूत होती हैं, अपनत्व की गहराई इतनी की उसमे डूबकर निकलना संभव ही नहीं जिसे हम बनाते नहीं बन जाते हैं, बिना किसी मतलब के साथ रहते हैं। सुख- दुख बांटते, समन्वय, सहयोग सामंजस्य के गुण विकसित कर लेते है। रिश्ते को नाम देना नही पड़ता भावनाएं ही सब व्यक्त करती हैं, जिसके होने से ही अपार खुशियां अपनी बांहे फैलाएं खड़ी होती हैं।
किसी प्रियजन के साथ मन मिल जाने से सदा-साथ रहने, कभी न बिछड़ने की कल्पना और चाहत सभी की होती हैं।चाहे वे भाई-बहिन, माता-पिता, दादा-दादी हो अन्य रिश्तेदार हो पहचान के हो सामाजिक, पड़ोसी मित्र या जिनसे लगाव हो अपनापन हो वे अति प्रिय होते हैं। जिसे संजोकर संभालकर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते और न ही उनसे दूर रहकर खुश रह सकते हैं। कहते हैं न- मिलन हैं तो जुदाई हैं, एक दिन तो जन्म लिए मनुज की इस संसार से होती विदाई हैं।
विदाई अर्थात दूर जाना अपनों की बस्ती से अपने कार्य क्षेत्र से, घर-आंगन से या अंतिम विदाई। एक समय के बाद तो छूट ही जाना हैं सभी से, अपने से ।लोग जब छोड़कर चाहें अल्प समय, लंबी अवधि या हमेशा के लिए जाएं वह पल बहुत ही कष्टप्रद होता हैं। चाहकर भी हम जानें वाले को रोक नहीं पाते, विधाता के खेल बहुत निराले होते हैं जिसके आगे हम सभी नतमस्तक होते ही हैं।
विदाई के कई रूप होते हैं जिसमें हम सभी कभी न कभी सम्मिलित होते ही हैं और उसके दर्द को जानते हैं -बेटी की विदाई अपने जिगर के टुकड़े को बचपन से युवावस्था तक नाजुक कली की तरह रखना, शिक्षा- संस्कार और विभिन्न हुनर से सुसज्जित कर किसी और के आंगन में भेजना। उसे दहलीज पार कराने में रूह भी कांप जाती हैं माता-पिता की। क्योंकी एक ही पल में वो पराई अमानत हो जाती हैं। सब कुछ छोड़कर मायके में ससुराल में जाकर अपनो को न पाना कितना मुश्किल होता हैं एक बेटी ही जानती हैं। रो उठती हैं आत्मा, जिनके साथ हर पल गुजारे अब प्रीत पराई अपनाने के लिए विवश हैं। घर- परिवार सूना हो जाता हैं और एक चहकती चिड़िया उड़ जाती हैं। यह रिवाज हैं जिसका निर्वहन करती है बेटी। बाबुल के आंगन की यादें संजोकर जीवन भर रखती हैं। न जाने क्या- क्या दिल में दबाकर रखती हैं? पर कहती नही अपनों के लिए सब कुछ सहती है।
किसी स्थान पर नौकरी करते सहपाठी के कार्यस्थल से, एक निश्चित समय सीमा के बाद कार्य से सेवा मुक्ति होती हैं, वह पल भी बहुत दर्द देती हैं। बहुत समय तक एक जगह रहने से विचारो के आदान -प्रदान और कार्यशैली से प्रभावित होना उनसे कई मानवीय भाव जुड़े होते है ।जिसके लिए विदाई समारोह होता हैं और उनके लिए दिल से सभी मंगल कामनाएं करते हैं ।साथ बिताए हर पल को याद करते हैं, उनके व्यक्तित्व का बखान कर सुख- दुख में जीवन के किसी मोड़ पर मिलते रहने की सांत्वना देते हैं और आंखों से छलक जाती हैं- उसके जाने का दर्द, गमगीन हो जाते है माहौल ।फिर भी जानते हैं दस्तूर हैं यहीं और खुद को संभालने का एक प्रयास सभी करते हैं।
साथ खेले- पढ़े और बड़े हुए संगी साथी कोई प्रियजन के साथ तो अनमोल रिश्ता बन जाता हैं। कट्टी -मीठी से लेकर शिकवे- शिकायत, लड़ना- झगड़ना और फिर मिल जाना इस पल को उम्र के हर पड़ाव पर याद करते ही हैं।सबसे प्यारा और यादगार लम्हें होते हैं इनके साथ जिंदगी को जीने के लिए एक मित्र से जो अनमोल खुशियां मिलती हैं वह बेहद प्रिय होते हैं। जिनके सानिध्य में स्वर्ग से भी सुंदर होता है संसार लेकिन जैसे-जैसे बड़े होते हैं भविष्य निर्माण की ओर बढते हैं और धीरे-धीरे बिछड़ जाते हैं बचपन के साथी, दिल में उनका स्थान और कोई नही ले पाते।अक्सर एकांत के पल में गुदगुदाते हैं और शरारत उनकी मुस्कान बन जाती है। कभी कहीं अचानक मिल जाने पर जैसे उदास मन में उत्साह के फूल खिलते हैं ।वे रहते है ख्यालों में कभी धूमिल नहीं होती उनकी यादें। उदासी के क्षण में नई ताजगी देती हैं फिर भी अफसोस जीवन भर रहता हैं। जो प्यारे हैं जिनकी जरुरत हैं वे बिछड़ जाते हैं, साथ नही रह पाते हर पल।
मनुष्य जन्म लेकर हम कई संस्कारों से बंधे होते हैं।विभिन्न रंगों में रंगकर ही जीवन के असली आनंद को प्राप्त करते हैं। अपनो के साथ हर पल का तीज-त्यौहार मनाते हैं, जन्मोत्सव विवाह उत्सव, खेल- मनोरंजन, धार्मिक- सामाजिक अयोजन, सदसंंग और भी कई कार्य करते हैं। व्यस्त रहते हुए जीवन के पथ पर चलते हुए कब अंतिम बिदाई के समय आ जाते हैं पता नहीं चलता? आंखो में नमी, उमड़ते विचारो के प्रवाह, गम के तूफ़ान, असहनीय दर्द को व्यक्त करना मुश्किल होता हैं इस समय। जिसे सोचकर ही हम घबरा जाते हैं?
किसी अपने खास के दूर हो जाने पर जो दिल के करीब है, जिन्हें हर सांस में याद करते है, जो हर पल की जरुरत है। उनसे कुछ देर के लिए भी दूरी मन-मस्तिष्क को झकझोड़ कर रख देती हैं। इंसान तो है और हमारी रचना भी ऐसी ही हुई है, प्रकृति के पंच तत्वों से मिलकर बने हैं और इसी में मिल जाना हैं। जब हर पल साथ रहने वाले दूर होते हैं कैसे लगता हैं ? वहीं जानते हैं जो किसी अपने को खो देते हैं। किसी प्रिय या रिश्ते -नाते की अंतिम विदाई करना जीवन का सबसे मार्मिक पल होता हैं, जो जीवन का अंतिम सफर हैं। जिनसे दोबारा मिलने की कोई उम्मीद नहीं होती उनसे बातें नही हो सकती ।साथ नही रह सकते देख नही सकते और यही सत्य हैं। सभी को एक दिन अपने सबसे प्रिय और अन्य बंधन को तोड़कर हमेशा के लिए जाना ही होता हैं। जो लौटकर नहीं आते उनकी यादें जीवन भर रुलाती हैं। जाने के रास्ते और बहाने तो बहुत हैं लौटकर आने के कोई विकल्प नहीं।
मनुज जन्म लेकर पूर्ण संवेदनहीन हो पाना मुमकिन नहीं, कठोर भले ही हो सकते है। कभी- कभी किसी हादसे, किसी के बुरे रवैया या गर्दिश के दौर से विचलित होकर लोगो से किनारा कर लेते है। गुमसुम हो जाते है, तन्हाई के शिकार हो जाते हैं, लेकिन एकदम से पत्थर बनकर जीना संभव नहीं। हर इंसान का किसी न किसी से स्नेह होता ही हैं लगाव होते हैं और कठोर से कठोर व्यक्ति भी सच्चे प्रेम के आगे मोम बन पिघल ही जाते हैं।सभी आत्मीय रूप में जुड़े है तभी जी पा रहे हैं। अगर कोई भी अपने से न हो तो काटने को दौड़ेगी जिंदगी और हम जिस्म के होते हुए भी बेजान हो जायेंगे। जिन्हें किसी के आने-जाने मिलने- बिछड़ने का गम नही होता, कोई तकलीफ नहीं होती उन्हें दर्द का एहसास नहीं होता वे कभी इंसान हो ही नही सकते। शून्य हों जाना अर्थात बिना मानवीय भाव के रहना। कभी-कभी हालात ऐसी जगह भी लाकर खड़ी कर देती है। लेकिन वे रिश्ते और उनसे जुड़े प्रेम ही होते हैं जो अंतिम अवस्था में पड़े मरीज के मन में भी जीने की चाह भरकर रखते हैं। सबसे दुखद अंतिम विदाई होती हैं जिसकी तड़प, कराह, शोक जीवन भर पीछा करती है और उस जख्म को भर पाना किसी के बस की बात नहीं। सभी को इस राह से गुजरना ही हैं एक दिन तो क्यूं न जीते जी हम नफरत को भूल जाएं? हर किसी को प्रेम से सींचे।
आरंभ से अंत तक इस सांसारिक जीवन में रहते हुए, हम अपनी विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए न जाने कितने लोगों से मिलते हैं। एक समय के बाद कार्य, उद्देश्य और स्वार्थ की पूर्ति के होने पर उनसे दूर भी हो जाते हैं। फिर वे कभी मिले या न मिले कोई फर्क नहीं पड़ता और न ही हम सोचते हैं उनके बारे में। क्योंकि उनसे एक प्रकार से औपचारिक भेंट होती हैं वे मन के करीब नहीं पहुंच पाते ।दिल बहुत नाजुक और संवेदनशील होता हैं, हर कोई उसमें ठहर नहीं पाते। यह मनुज तन का सबसे अहम हिस्सा हैं कोई सार्वजनिक धर्मशाला नहीं, की कोई भी आएं और अपना स्थान बना लें। इसमें वहीं लोग रहते हैं आजीवन जो हर पल जीने की वजह देते हैं। जिनके एहसास साथ होते हैं, बेहद करीब होते हैं हर खुशी का वास्ता उनसे होता हैं। जो तन्हाई में साथ होते हैं, जिनके रहने से प्रसन्न होते हैं और दूर जाने से खालीपन। इसलिए जो बसे होते हैं मन के मंदिर में उनके जुदा होने से हम गुमसुम हो जाते हैं।
अपनी जिंदगी में लोगों की भीड़ मत रखिए जो वक्त आने पर साथ खड़े होने की बजाएं छल-कपट, षडयंत्र, चापलूसी, धोखा और प्रपंच करें ।बेवजह के लोगो से संपर्क रखने से उलझने बढ़ती ही हैं। कुछ चुनिंदा लोग को अपने हृदय की गहराई में महफूज रखें जो आपके हर पल को यादगार बना दें। जो हर परिस्थिति में जीवन के हर मोड़ पर मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करें। विश्वास करें निभाए दिल से। जब आपके पास कुछ भी न हो तब भी उतना ही सम्मान और प्रेम दे जितना पहले देते थे कभी बदले नहीं।

विदाई तो अटल सत्य हैं जिसे स्वीकार करनी ही पड़ती हैं। इसलिए जो आपके लिए सुंदर भाव रखते हैं चाहें वे कोई भी रिश्ते हो उन्हें संभालकर रखिए, उन्हें दुखी होने की कोई वजह मत दीजिए। जो भी जितने पल मिले उसमें सच्ची चाहत हो दिखावे के लिए रिश्ते मत बनाइए, पर बन जाए तो उन्हें कभी टूटने न देना।
—————————————————————







