986 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री ने दी वित्तीय स्वीकृति

Spread the love

 

                  देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 986 करोड़ की विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी। चंपावत में तहसील बाराकोट के अनावासीय भवन निर्माण, हरिद्वार में आफिसर्स कालोनी के आवास निर्माण, पौडी गढ़वाल के तहसील कार्यालय में मीटिंग हाल, चंपावत के लोहाघाट बस स्टेशन में कार्यालय भवन, कार्यशाला और स्टोर कक्ष निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की।

                 मुख्यमंत्री ने पंचम राज्य वित्त आयोग उत्तराखंड की संस्तुतियों पर सभी जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय किस्त के लिए 83.25 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को द्वितीय छमाही किस्त के लिए 78 करोड़ व ग्राम पंचायतों को द्वितीय छमाही किस्त के लिए 200 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने को स्वीकृति दी।

                मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के बाद उपलब्ध भूमि पर निर्माण कार्य के लिए 3.19 करोड़ राशि की योजना मंजूर की।

मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत मिसिंग लिंक परियोजना में नगरपालिका परिषद, बागेश्वर क्षेत्र में सरयू नदी स्थित 113 वर्ष पुराने 51 मीटर स्पान पैदल झूला पुल का जीर्णाेद्धार व नगर निगम देहरादून के काठ बंगला की निम्न आय वर्ग हाउसिंग सोसाइटी में बाह्य विद्युत कनेक्शन तथा पेयजल लाइन बिछाने के लिए 4.16 करोड धनराशि को अनुमोदन प्रदान किया।

              मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में खनिया नंबर-4 में जयनगर रोड से शिव मंदिर होते हुए, गडरियाबाग में मोनीबाबा की मजार तक मार्ग सुदृढीकरण कार्य की धनराशि स्वीकृत की।

               पौड़ी गढ़वाल विकास खंड दुगड्डा के कोटद्वार क्षेत्र अंतर्गत खोह नदी के बांए तट पर स्थित ग्राम ग्रास्टनंगज के बाढ़ सुरक्षा कार्य, विकासनगर में नवाबगढ़ पुल नंबर-एक से खादर तक मोटर मार्ग का निर्माण, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय चंपावत परिसर में केंद्रीय पुस्तकालय, चाहरदीवारी व मिनी स्टेडियम के निर्माण, सिंचाई विभाग की विभिन्न योजनाओं, उत्तराखंड ट्रांसमिशन स्ट्रेन्थनिंग एंड डिस्ट्रिब्यूशन इंप्रूवमेंट प्रोग्राम, एडीबी योजना, बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में एंजेडी बूबू मंदिर स्थल के विकास को धनराशि को स्वीकृति दी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।