संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अल्मोड़ा सहकारिता मेले में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया।
अल्मोड़ाः स्थानीय सिमकनी मैदान में सहकारिता मेले में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत शामिल हुए। उन्होंने सहकारिता योजनाओं के लिए जानकारी दी और बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से गरीब तबके के व्यक्तियों को सीधा लाभ मुहैया हो रहा है मेले में शिल्प कला के ताम्र शिल्प कला मुर्तियो के साथ बड़े -बड़े स्टाल और झूले लगाए गए हैं।जिसमें सहकारिता समिति के माध्यम से जीरो प्रतिशत व्याज दर में स्वरोजगार लोन,मुर्गा पालन,समूह लोन,होम स्टे लोन भी मुहैया किया जा रहा है । आज जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व विधायक विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान , सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला अधिकारी विनीता तोमर अन्य लोग उपस्थित थे।







