संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अल्मोड़ा स्थानीय स्थानीय होटल शिखर में पत्रकार वार्ता।
अल्मोड़ाः होटल शिखर में पत्रकार वार्ता के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया गया कि सरकार से कोई कमी नहीं है। सरकारी विद्यालयों में सब कुछ है लेकिन बच्चे प्राइवेट में पढ़ाया जा रहा है। वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण कारी योजनाओं जैसे पीम आवास योजना प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, और प्रधानमंत्री जन धन योजना और पीम किसान सम्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को सालाना 6 हजार रुपए की धनराशि दी जा रही है।और गरीब परिवारों को सरकार द्वारा मुफ्त राशन दीया जा रहा है। और भी कल्याण कारी योजनाओं से गरीब परिवारों को सीधा लाभ हो रहा है। पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश गुरानी, राजीव गुरानी आदि उपस्थित थे।







