ऊखीमठः हिमालय में सबसे ऊंचाई व चन्द्रशिला की तलहटी में विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आकंडा एक लाख, 10 हजार के पार पहुंच गया है।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                 ऊखीमठः हिमालय में सबसे ऊंचाई व चन्द्रशिला की तलहटी में विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का आकंडा एक लाख, 10 हजार के पार पहुंच गया है। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बन्द होने तक तीर्थ यात्रियों का आकंडा नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। विगत जुलाई व अगस्त महीनो में उत्तराखंड के विभिन्न स्थानो पर आयी दैवीय आपदा के कारण तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली थी मगर मगर इन दिनों तुंगनाथ घाटी का मौसम खुशनुमा होने के कारण तुंगनाथ धाम की यात्रा पुनः परवान चढ़ने लगी है। तुंगनाथ धाम में तीसरे व अन्तिम चरण की यात्रा परवान चढ़ने से तुंगनाथ धाम सहित तुंगनाथ घाटी के यात्रा पडा़वों पर रौनक लौटने लगी है तथा प्रतिदिन सैकड़ों तीर्थ यात्री चन्द्र शिला के शिखर पर पहुंचकर वहां की खूबसूरती से भी रुबरु हो रहे है। मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार तुंगनाथ धाम में अभी तक 1 लाख, 10 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना की है। इस वर्ष तुंगनाथ धाम में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही होने से तुंगनाथ घाटी के तीर्थाटन पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा होने के साथ मन्दिर समिति की आय में भी वृद्धि हुई है। तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि अभी तक तुंगनाथ धाम में 53 हजार 323 पुरूषों, 46 हजार 577 महिलाओं, 10 हजार 064 नौनिहालों, 312 साधु – सन्यासियों व 23 विदेशी सैलानियों सहित 1,10,299 तीर्थ यात्रियों   ने तुंगनाथ धाम पहुंच कर पुण्य अर्जित किया! उन्होंने बताया कि इस वर्ष भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने के बाद से ही तीर्थ यात्रियों की आवाजाही में भारी संख्या में शुरू हो गयी थी जो कि 20 जून तक जारी रही मगर जुलाई महीने के प्रथम सप्ताह में मानसून लौटने के बाद तथा धराली, थराली, छेनागाड, नन्दप्रयाग घाट व देहरादून की आपदाओं के कारण तुंगनाथ धाम की यात्रा भी खासी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि तुंगनाथ घाटी में धीरे – धीरे मौसम खुशनुमा होता जा रहा है इसलिए अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह से तुंगनाथ धाम की यात्रा दुबारा परवान चढ़ने लगी है। मन्दिर समिति के चन्द्रमोहन बजवाल ने बताया कि चोपता से सीधे चन्द्र शिला शिखर जाने वाले पर्यटकों व सैलानियों को मन्दिर समिति के रिकार्ड में दर्ज नहीं किया है क्योंकि अधिकांश सैलानी प्रकृति के आनन्द लेने के लिए चोपता से सीधे चन्द्रशिला शिखर पहुंचते हैं।

 

उन्होंने बताया कि तुंगनाथ धाम में तीसरे चरण की यात्रा परवान चढ़ने से तुंगनाथ धाम सहित तुंगनाथ घाटी के यात्रा पडांवों पर रौनक बनी हुई है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 5 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।