तापमान में भारी गिरावट, ठंड का अहसास

Spread the love

 

                देहरादूनः मौसम के बदले मिजाज से दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर बादल छाये रहने और तीव्र वर्षा के दौर होने से दून में अचानक ठंड महसूस की जाने लगी।

                    दिनभर में शहर में करीब 14 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में सात गिरावट दर्ज की गई। आज भी वर्षा के दौर होने और पारा सामान्य से कम बना रहने के आसार हैं।

मैदानी क्षेत्रों में अचानक पारा गिरने से ठंड का अहसास

दून में सोमवार को सुबह से ही घने बादल छाये रहे। शहर से लेकर बाहरी क्षेत्रों में तीव्र वर्षा के दौर हुए। दिनभर हल्की वर्षा और मध्यम हवाएं चलने के साथ ही शाम को दून में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। जिससे रात को तापमान और नीचे पहुंच गया।

                  बीते रविवार को दून का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि, सोमवार को यह 27.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कई अन्य मैदानी शहरों में भी पारे में भारी गिरावट आई है। पहाड़ों में पारा सामान्य के आसपास बना हुआ है।

तापमान में उतार-चढ़ाव से तबीयत नासाज होने का खतरा

वहीं, मौसम विभाग ने आज भी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका जताई है। गरज-चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 27.4, 21.2
  • ऊधमसिंह नगर, 30.6, 23.6
  • मुक्तेश्वर, 20.3, 11.2
  • नई टिहरी, 21.0, 13.6

झमाझम बारिश से चौक-चौराहों में जलभराव

दून में शाम को हुई झमाझम बारिश से शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव हो गया। करीब एक घंटे की बारिश से गांधी रोड, प्रिंस चौक, दून अस्पताल चौक, कचहरी रोड, हरिद्वार रोड, बुद्धा चौक आदि क्षेत्रों में बारिश का पानी जमा हो गया। नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। हालांकि, कुछ घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई।

बारिश से कार्लीगाड़ में फिर आया मलबा, खाली कराए तीन घर

बीते माह मानसून के कहर से हलकान सहस्रधारा-कार्लीगाड़ और मंझाड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों का जीवन अब भी पटरी पर नहीं लाैटा है। कभी न भरने वाले जख्म देख गया मानसून तो अब लौट चुका है, लेकिन अब भी बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोग सहमे हुए हैं।

                  कार्लीगाड़ क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। इससे आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहाड़ी से और मलबा आने लगा। जिससे आसपास के कुछ परिवार भयभीत हो गए। सूचना मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और एहतियात के तौर पर तीन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एसडीएम सदर हरगिरि ने आपदाग्रस्त क्षेत्र के तीन मकान खाली कराते हुए परिवारों को सहस्रधारा स्थित एक होटल में शिफ्ट कराया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है