मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love

 

                 देहरादूनः खेल एवं युवा कल्याण विभाग अब अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। इसके तहत उन्हें दौड़ से लेकर शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल विभाग को इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के दौरान निर्मित अवसंरचनाओं के नियमित रखरखाव व उपयोग के लिए राज्य भर में नियमित खेल प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए हैं।

                  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा की। उन्होंने हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कालेज निर्माण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि इन परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से प्रदेश के खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी, जिससे राज्य खेल क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि 39वें राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत प्रदेश के खिलाडिय़ों को और बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को समयबद्ध रूप से पुरस्कार, छात्रवृति एवं बीमा सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खेल विभाग को निजी क्षेत्र एवं कारपोरेट जगत की भागीदारी से खेल अवसंरचना विकास करने के निर्देश दिए।

               मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को गुणवत्तापरक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने और खेल अकादमियों की स्थापना से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली व निदेशक खेल आशीष चौहान समेत खेल विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत