ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
स्वास्थ व्यवस्थाओं के गिरते स्तर पर पूर्व सैनिकों ने जताई गहरी नाराजगी।
अल्मोड़ाः कचहरी बाजार में स्थित प्रधान कार्यालय में उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग ने सोमवार को एक बैठक आयोजित की, जिसमें पूर्व सैनिकों ने जिले में स्वास्थ सेवाओं की बदहाली पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ सेवाओं को दुरुस्त रखने की मांग की है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने रानीखेत में आयोजित रैली और एक अक्टूबर को शहीद सम्मान यात्रा में पूर्व सैनिकों के अधिक से अधिक भाग लेने पर उन सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में बताया गया कि सैनिक कल्याण पुनर्वास की ओर से पूर्व सैनिकों के पाल्यों को कोचिंग में छूट दी जा रही है। सभी पूर्व सैनिकों से ईसीएचएस का कार्ड जल्द बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर वहां मनमोहन वर्मा, पूरन लोहनी, आनन्द सिंह बोरा, आरएस शाही, एमएस अल्मियां, बीबी भट्ट, एनएन भट्ट,चन्द्र सिंह बिष्ट, आनंद लटवाल, एसके जोशी, रघुवीर सिंह नैनवाल आदि लोग मौजूद रहे।







