ऊखीमठः भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस चुनाव उत्तराखंड के साथ जनपद रुद्रप्रयाग में भी विधिवत शुरू हो चुके है जिनको सम्पन्न कराने के लिए युवा कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत केदार धाम से की गई तथा अधिक से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। 

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

ऊखीमठः भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस चुनाव उत्तराखंड के साथ जनपद रुद्रप्रयाग में भी विधिवत शुरू हो चुके है जिनको सम्पन्न कराने के लिए युवा कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत केदार धाम से की गई तथा अधिक से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। 

 

युवा कांग्रेस के जनपद चमोली व रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षक व बिहार कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी मोहित सिंह ने भगवान केदारनाथ के धाम में पूजा अर्चना के बाद युवा कांग्रेस के जिला, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान 6 अक्टूबर को शुरू हो गया है तथा जो युवा व कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के पदों का चुनाव लड़ना चाहता है उसकी नामांकन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक निर्धारित की गयी है तथा सदस्यता अभियान 9 नवंबर से 10 दिसंबर चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के लिए निष्ठा, समर्पण की भावना से कार्य करेगा उसे युवा कांग्रेस में उचित सम्मान दिया जायेगा। कहा कि युवा कांग्रेस केन्द्रीय कार्यकारिणी ने युवा कांग्रेस में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है तथा युवा कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युवा कांग्रेस के हर पदाधिकारी व सदस्य को जी तोड़ मेहनत करने की सख्त जरूरत है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं को नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है पूरे देश व प्रदेश में जनहित के मुद्दों पर युवाओं की आवाज को हमेशा उठाता है । उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए हर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता को आगे आना होगा तभी संगठन को मजबूती मिल सकती है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष परमजीत रावत, जिला महासचिव अरविंद गोसाई, नीरज नेगी, नरेंद्र बिष्ट, मुकेश रावत सूरज मुरली आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।