मैंने जूता जो उछाला तो …

Spread the love

 

डा. सुधाकर आशावादी

 

 

 

                           व्यंग्य

 

        मैंने जूता जो उछाला तो …

 

एक समय था, कि जब जूतम पैजार बड़ी हवेली में अधिक हुआ करती थी। जूते अधिक महंगे नहीं हुआ करते थे, तो पहनने के साथ साथ एक दूसरे पर उछालने के लिए उनका खूब प्रयोग होता था। अब जूता उछालने की नौबत आसानी से नहीं आती। यदि कभी कभार किसी ने किसी सभा में जूता उछाल भी दिया, तो वह केवल दिखावा भर रह जाता है, प्रचार पाने तक सीमित रह जाता है। एक समय था, कि जब विचारक से लेकर साहित्यकार तक सभी शब्दों में जूतों के प्रतीक का भरपूर प्रयोग करते थे। जितना जूते मारने से कष्ट न पहुंचे, उससे अधिक पीड़ा अपने शब्दों से ही दुश्मन को पहुँचाते थे। चर्चा होती थी, कि अमुक साहित्यकार या अमुक विचारक ने अमुक व्यक्ति को जूते से भिगो भिगो कर मारा है। यह समझ नहीं आता था, कि जूते को पानी से भिगोकर प्रहार किया गया है या व्यक्ति को पहले पानी से भिगोया गया है, तदुपरांत शब्दों के जूतों से उसकी पिटाई की गई है।

बहरहाल जूता पर्याय है, किसी के अपमान का, किसी के मान की हानि का। यूँ तो जूते घर में, गलियों में, बाजार में, सड़कों पर यदा कदा उछलते ही रहते हैं। कभी कोई नवयौवना किसी मनचले पर उछालती है, कभी क्रोध से लबालब कोई शख्स किसी दूसरे शख्स पर। हर जगह जूते का असर एक सा नहीं होता।

सवाल है कि जूता कहाँ और किस पर निशाना साधते हुए उछाला गया। चुनाव प्रचार में मतदाताओं के द्वार पर जब कोई नेता वोट मांगने जाता है, तो नाराज मतदाता उस पर जूता उछालने में संकोच नहीं करता। गरिमा जूते की नहीं होती, गरिमा उसकी होती है, जिस पर जूता उछाला जाता है। साहित्यकार शब्दों के जूतों का भले ही कितना भी प्रयोग करें, किन्तु वे जूते भी प्रतीकों के माध्यम से उछालते है। समस्या तब उत्पन्न होती है, जब कोई बुद्धिजीवी प्रत्यक्ष रूप से जूता उछालता है। तनिक से आवेश में आकर वह जूता उछाल तो देता है, बाद में उसे पता चलता है, कि उसके जूते की मारक क्षमता कितनी है। वैसे लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की दुहाई बात बात में दी जाती है। कोई किसी की भावनाएं आहत करे, तो उस पर कठोर कार्यवाही इसलिए नहीं की जाती, कि अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। जूते उछालने वाले भी जूता उछालने को अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़ लेते हैं। यही से बहस शुरू हो जाती है।

एक जूता उछलते ही अनेक किस्से कहानियां उछलने लगते हैं। भले ही जूता निशाने से चूक जाए, लेकिन उसे ऐसे दर्शाया जाता है, कि जैसे किसी आतंकी ने बड़ा हमला कर दिया हो। जूता नहीं ए. के. 47 की तरह जानलेवा अस्त्र चला दिया गया हो। बहरहाल एक बुद्धिजीवी कहे जाने वाले शख्स ने किसी बड़े बुद्धिजीवी कहे जाने वाले शख्स की हवेली में जूता उछाला। जूता कितनी ऊंचाई तक उछला, कहाँ गिरा, किसी के लगा या नहीं लगा, इस पर कोई चर्चा न होनी थी न हुई, किन्तु हंगामा हो गया। जूते के समर्थन व विरोध में अनेक स्वर उभरने लगे। किसी ने जूते को सामंतवाद का प्रतीक बताया, किसी ने घृणा का। किसी ने अन्याय के विरूद्ध बताया, किसी ने न्याय के विरुद्ध। ऐसे में जूता स्वयं भी कुछ नहीं समझ पा रहा है, कि वह पैरों का रक्षा कवच है या किसी के मान को क्षति पहुँचाने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला कोई हथियार ?   (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।