जन-जन को जगाना है, टी बी को भगाना है।    

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

शजन-जन का एक ही नारा, टी बी मुक्त हो देश हमारा

‘टी बी हारेगा, देश जीतेगा, जन-जन का है एक ही नारा, टी बी मुक्त हो देश हमारा, जन-जन को जगाना है, टी बी को भगाना है। 

  

 

 

               अल्मोड़ाः मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्र तिवारी के आदेशानुसार और वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल के निर्देशन में पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम, ब्लॉक स्तर पर उतर कर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्य को सफल बनाने हेतु कैंप कर रही है ।

इन नारों से सोमवार की सुबह ग्राम सभा भाटगाड़ माफी की पगडंडियां गूंज उठीं ।

सघन टी बी स्क्रीनिंग कैंप के तत्वावधान में जन जागरूकता की गूंज सुनाई दी ।

इसमें स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कैंप में 45 लोगों की टी बी स्क्रीनिंग, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा 31 एक्स-रे, शुगर 10 जांच, ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जॉच की गई ।

ग्राम प्रधान सूरज आलमिया जी के नेतृत्व में ग्रामीण सुबह 10 बजे पंचायत घर में एकत्र हुए । ग्राम प्रधान सूरज अलमिया ने कहा कि टी बी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है । यदि किसी को बीमारी से जुड़ी किसी प्रकार की आशंका दिखाई दे तो बलगम की जांच जरूर कराएं ।

टी बी रोग के लिए सभी जांच व उपचार मुफ्त है ।

लोग अपने आसपास लोगों को भी टी बी रोग के प्रति जागरूक करें।

पूर्व प्रधान श्री शोभन सिंह ने कहा कि क्षय रोग पर नियंत्रण के लिए विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सबके प्रयास से क्षय टी बी रोग पर पूरी तरह नियंत्रण लगाया जा सकता है । कार्यक्रम में सी एच ओ लता बिष्ट आयुष्मान आरोग्य मंदिर तिलौरा ,ए एन एम चंद्रा मेहता ,प्रधान सूरज सिंह अलमिया, पूर्व प्रधान शोभन सिंह, सरपंच गोपाल सिंह, पान सिंह, नारायण सिंह, मोहन सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री प्रेमा पांडे, हेमा पांडे, आशा वर्कर आशा पांडे आदि शामिल रहे ।

टी बी का समय पर इलाज जरूरी

 आनंद सिंह मेहता वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक

ने कहा कि टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया से होने वाली संक्रामक बीमारी है ।*

यह शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है, लेकिन फेफड़े प्रभावित होने के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं।

संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने के दौरान मुंह-नाक से निकलने वाली बारीक बूंदों से फेफड़े की टी बी फैलती है।

टी बी का समय पर इलाज होना जरूरी है, छ माह लगातार नियमबध तरीके से दवा का सेवन कर टी बी रोग से जीत हासिल हो सकती है ।

इसलिए टी बी के प्रति जागरूक करना और इसे रोकने के प्रयासों को तेज करना जरूरी है ।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक हवालबाग डॉ रंजन तिवारी ने लोगों से अनुरोध किया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम स्तर पर आ रही है और अधिक से अधिक ग्रामीणों से लाभ लेने का आग्रह किया ताकि हम इस संक्रामक रोग से टी बी मुक्त गांव हासिल कर पाएंगे ।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़