ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मानसिक व बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों को दी गई विधिक जानकारी।
अल्मोड़ाः सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आज 12अक्टूबर, रविवार को मल्ला महल अल्मोड़ा में चल रहे तीन दिवसीय “अल्मोड़ा साहित्य महोत्सव” के अंतिम दिन अधिकार मित्रों द्वारा विधिक स्टाल लगाया गया, जिसमें उपस्थित व्यक्तियों को नालसा, सालसा, जिला विधिक के कार्यों,नि: शुल्क विधिक सहायता-मानसिक व बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए जरूरी कानूनी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा 2024पोक्सो अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, साइबर सेल नंबर 1930आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा विषय से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर अधिकार मित्र विनीता आर्या, संदीप सिंह नयाल द्वारा ये कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।









