ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्वास्थ, विधिक अधिकार और सुरक्षा के बारे में जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः अधिकार मित्रों द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज 16अक्टूबर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग अल्मोड़ा में आशा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ नालसा थीम गीत ((एक मुट्ठी आसमान) चलाकर किया गया। उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को बालिकाओं की सुरक्षा, सुरक्षा से संबंधित समस्याओं, विधिक प्रावधान, बिल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, पीसीपी, एन डी टी अधिनियम, पोक्सो अधिनियम व अन्य तमाम विधिक जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। अधिक जानकारी हेतु संबंधित विषय के पम्पलेट भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में डॉ. नितेश नेगी व अधिकार मित्र उपस्थित रहे।
इसके अलावा “सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” के बारे में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ताकुला विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार द्वारा नगर पंचायत सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया एवं सभी अधिकार मित्रों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों, शहरी क्षेत्रों, स्कूल व कालेजों में जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक, रैली के अलावा पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध तथा लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया गया।









