ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के तत्वावधान में ब्लॉक सभागार में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गयी तथा विभिन्न गांवों के महिलाओं व युवकों की शानदार प्रस्तुतियों का दर्शकों ने भरपूर आनन्द उठाया। युवा महोत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवक – युवतियों ने भाग लिया। युवा महोत्सव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आयोजक मण्डल द्वारा सम्मानित किया गया। युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें उभरते कलाकारों को उचित मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए दर्जनो योजनायें संचालित कर रही है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये समाज में बड़ी जागृति आई है जिससे हर प्रतिगिताओ में हर वर्ग बढ – चढ़कर भागीदारी कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण ने कहा कि युवा कल्याण विभाग के सहयोग से हर वर्ग के उभरते कलाकार को उचित मंच मिल रहा है जो कि सराहनीय पहल है। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि युवक- युवतियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार दर्जनो योजनायें संचालित कर रही है तथा हमारा उद्देश्य है कि सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल सके। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 टीमों ने प्रतिभाग किया तथ सामूहिक गीत, सामूहिक लोक नृत्य, कविता लेखन, भाषण, कहानी लेखन, व चित्रकला प्रतिगितायें



आयोजित की गयी। कार्यक्रम में सपना गोस्वामी, संगीता, शिवानी कण्डवाल, राजीव सती, पिंकी भण्डारी, सुमन नेगी ने निर्णायक की भूमिका अदा कि जबकि संचालन उत्तम राणा व चन्द्रमोहन उखियाल ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश चौहान, प्रधान बिशाम्बर देवी, सभासद सरला रावत, पूर्व प्रधान प्रेमलता पन्त, योगेन्द्र नेगी, जगदीश लाल, दौलत सिंह बर्त्वाल, दलवीर नेगी, अनिल नेगी, भरत सिंह नेगी, जीतपाल सिंह बिष्ट, व्यायाम प्रशिक्षक रेखा ढौडियाल, कैलाश पुष्वाण, राजेन्द्र धर्म्वाण सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी मौजूद थे।









