सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को विषम परिस्थितियों में नवाचार, शिक्षा एवं शोध कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

     

 

     सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को विषम परिस्थितियों में नवाचार, शिक्षा एवं शोध कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

 

कुलाधिपति ने 10 हजार की नकद धनराशि से सम्मानित किया

 

अल्मोड़ाः सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने महामहिम राज्यपाल के समक्ष कॉफी टेबुल बुक, दो वर्ष के कार्यकाल की रिपोर्ट, प्रपोजल फ़ॉर सेटिंग अप GI साइंस एट सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी, अल्मोड़ा को लेकर अंतिम प्रस्ताव, यूनिवर्सिटी कॉन्ट्रिब्यूशन बुक, विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति ले.जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में शोध एवं शिक्षा में नवाचार अपनाने, विषम परिस्थितियों में सराहनीय कार्य करने, कॉफी टेबुल बुक एवं यूनिवर्सिटी कॉन्ट्रिब्यूशन बुक के बेहतरीन निर्माण, हैप्पीनेस लेब के निर्माण, क्रीड़ा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट बधाइयाँ देते हुए 10 हजार की नकद राशि से पुरस्कृत /सम्मानित किया।

महामहिम ने विश्वविद्यालय में अल्प समय में ही शोध और शिक्षा क्षेत्र में किये गए नवाचारों, क्रीड़ा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुलपति प्रो बिष्ट की सराहना की और तीन माह में डिजिटल एप्लीकेशन निर्माण और विश्वविद्यालय से संबंधित शार्ट फ़िल्म निर्माण के लिए निर्देशित भी किया।

कुलपति प्रो. बिष्ट द्वारा इस दौरान विश्वविद्यालय में MoU, स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र, देवभूमि उद्यमिता केंद्र, फोरेंसिक विज्ञान एवं हिमालयन फोटोग्राफी पाठ्यक्रम के निर्माण, परीक्षा सुधार कार्यक्रम, योग एवं जनजागरूकता अभियान आदि के बारे में कुलाधिपति को अवगत कराया।

कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने महामहिम द्वारा दिये गए सम्मान के लिए महामहिम के प्रति आभार जताया और उच्चशिक्षा सचिव डॉ रंजीत सिंह एवं उच्च शिक्षा विभाग के समस्त सहयोगियों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री अमित कुमार त्रिपाठी, विश्वविद्यालय के कुलसचिव, मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों एवं कार्मिकों के सहयोग के लिए आभार जताया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़