संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
अलविदा- नहीं रहे मशहूर अभिनेता असरानी।
हिन्दी सिनेमाः बात करते हैं सिनेमा जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन असरानी का सोमवार दोपहर, 20 नवंबर को मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। असरानी का अंतिम संस्कार शाम को सांताक्रुज स्थित शास्त्री नगर श्मशानभूमि में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक किया गया। उनके मैनेजर बाबुभाई थीबा ने जानकारी दी कि असरानी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, असरानी नहीं चाहते थे कि उनके निधन के बाद कोई शोर या हलचल मचे। उन्होंने अपनी पत्नी मंजू असरानी से पहले ही कह दिया था कि उनकी मृत्यु की खबर किसी को न दी जाए। इसी कारण परिवार ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के चुपचाप उनका अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि गोवर्धन अपने लंबे करियर में सैकडों फिल्मों में अभिनय किया और अपनी कॉमेडी टाइमिंग तथा अनोखी अंदाज से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई । फिल्म शोले में जेलर के किरदार से लेकर फिल्म चुपके चुपके, और आ अब लौट चलें, मुद्दत, दिलवाला, और हेरा फेरी जैसी फिल्मों तक असरानी ने हर पीढ़ी को अपनी कला से प्रभावित किया। हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे अभिनेता को खो दिया है। जिसने हंसी और अभिनय दोनों से दर्शकों का दिल जीता। असरानी मूल रूप से राजस्थान के जयपुर शहर के रहने वाले थे। उनकी पढ़ाई सेट जेवियर्स स्कूल जयपुर में हुई। पांच दशक से भी ज्यादा लम्बे कैरियर में असरानी ने लगभग 350 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने हास्य अभिनेता और। चरित्र भूमिकाएं निभाई थी।









