अलविदा- नहीं रहे मशहूर अभिनेता असरानी।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

अलविदा- नहीं रहे मशहूर अभिनेता असरानी।

 

 

 

            हिन्दी सिनेमाः  बात करते हैं सिनेमा जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन असरानी का सोमवार दोपहर, 20 नवंबर को मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। असरानी का अंतिम संस्कार शाम को सांताक्रुज स्थित शास्त्री नगर श्मशानभूमि में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक किया गया। उनके मैनेजर बाबुभाई थीबा ने जानकारी दी कि असरानी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, असरानी नहीं चाहते थे कि उनके निधन के बाद कोई शोर या हलचल मचे। उन्होंने अपनी पत्नी मंजू असरानी से पहले ही कह दिया था कि उनकी मृत्यु की खबर किसी को न दी जाए। इसी कारण परिवार ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के चुपचाप उनका अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि गोवर्धन अपने लंबे करियर में सैकडों फिल्मों में अभिनय किया और अपनी कॉमेडी टाइमिंग तथा अनोखी अंदाज से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई‌ । फिल्म शोले में जेलर के किरदार से लेकर फिल्म चुपके चुपके, और आ अब लौट चलें, मुद्दत, दिलवाला, और हेरा फेरी जैसी फिल्मों तक असरानी ने हर पीढ़ी को अपनी कला से प्रभावित किया। हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे अभिनेता को खो दिया है। जिसने हंसी और अभिनय दोनों से दर्शकों का दिल जीता। असरानी मूल रूप से राजस्थान के जयपुर शहर के रहने वाले थे। उनकी पढ़ाई सेट जेवियर्स स्कूल जयपुर में हुई। पांच दशक से भी ज्यादा लम्बे कैरियर में असरानी ने लगभग 350 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने हास्य अभिनेता और। चरित्र भूमिकाएं निभाई थी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि