संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
बादलों का डेरा दिन भर रहा आसमान
चली ठंडी शीत लहर लोगों को ठंड जैसा एहसास दिलाया
कानड़ : नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विगत दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं ठंड जैसा रहा को मौसम लगने लगा सुबह से बादलों का डेरा रहा और दिनभर ठंडी शीतलहर चलती रही मौसम में आए बदलाव से लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। ठंडा मौसम से राहत पाने के लिए छोटे बच्चों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, क्या पता मौसम कितने दिनों तक ऐसा रहे दिन बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई थी, जो पूरी तरह सही साबित हुई।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में ठंड का असर महसूस नहीं हो रहा था, लेकिन सोमवार की बारिश के बाद वातावरण में ठंड जैसी गुल गई
लोगों का कहना है कि दीपावली के बाद हर साल ठंड की शुरुआत हो जाती थी, लेकिन इस बार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक भी गर्मी का अहसास बना हुआ था। लेकिन अब इस बारिश से संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ठंड असर के साथ लौटेगी।







