संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
राज्य स्थापना दिवस के25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम।

अल्मोड़ाः राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह के क्रम में, दिनांक 03 नवम्बर, 2025 को प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक जिला पंचायत अल्मोड़ा द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अल्मोड़ा के अपर मुख्य अधिकारी श्री राजेश कुमार द्वारा प्रातः 08:00 बजे स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया।
इस अभियान में जिला पंचायत की माननीय सदस्य श्रीमती ममता कनवाल एवं खत्याड़ी ग्राम पंचायत की प्रधान ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। साथ ही जिला पंचायत अल्मोड़ा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा भी स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।
अभियान के दौरान “सिमकनी मैदान से तिनारे रामलीला मैदान तक” क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया गया। अभियान के अंतर्गत लगभग 1 टन ठोस अपशिष्ट का एकत्रीकरण एवं निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आम नागरिकों से अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की।









