अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
सिविल सोसायटी के तत्वाधान में नंदा देवी प्रांगण में बैठक
अल्मोड़ाः सिविल सोसाइटी की एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 2 .11 2025 को नंदा देवी प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें शहर के जिम्मेदार और जागरूक अनेक लोगों ने प्रतिभाग किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई जनमुद्दे पर गहन विचार विमर्श हुआ। जिसमें मुख्य रूप से यातायात, बंदरों की समस्या और शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे भिखारियों की समस्या पर मुख्य रूप बातचीत हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि शीघ्र ही अल्मोड़ा सिविल सोसाइटी का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी, अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर और एसएसपी से शीघ्र मिलकर इन मुद्दों पर चर्चा करेगा। इस बैठक में दिनेश शाह, रीता दुर्गापाल, अजीत कार्की, रमेश चंद्र पांडे, मनोज गुप्ता, आशीष जोशी संजय कुमार अग्रवाल, वैभव पांडे, अजीत सिंह कार्की, दीपा जोशी, विनोद कर्नाटक, धीरेंद्र कुमार पाठक और आर एस बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों के सहयोग की अपील
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए उन्हें सामुदायिक स्वच्छता में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे साझा स्थानों, जैसे खेल के मैदान, परिसर और सड़कों पर कूड़ा-कचरा जमा हो गया है, जिससे दृश्यात्मक आकर्षण प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी संभावित जोखिम पैदा हो रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए अल्मोड़ा जिला प्रशासन, साथी नागरिकों के सहयोग से एक सामुदायिक सफाई-अभियान का आयोजन कर रहा है। जिसमे युवाओं की सक्रिय भागीदारी करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने समुदाय को अधिक स्वच्छ, हरित और सभी के लिए अधिक आकर्षक बनाने के लिए इस कार्यक्रम में सहयोग देने की अपील की है। इस जागरूकता अभियान का संचालन दिनांक:3 नवंबर, 2025 को सुबह 8 बजे से खेल स्टेडियम, अल्मोड़ा में होगा।









