ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
रेडक्रास सोसायटी ने की कार्यालय हेतु जमीन की मांग।
अल्मोड़ाः रेडक्रास सोसायटी के जिला अध्यक्ष आशीष वर्मा व प्रांतीय प्रतिनिधि मनोज सनवाल के नेतृत्व में सोसायटी का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह मिला और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
उन्होंने जिलाधिकारी से रेडक्रास सोसायटी के कार्यकाल के लिए भवन या भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने ने अल्मोड़ा नगर में पार्किंग की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की।पार्षद अमित शाह ने भैरव मंदिर के पास निर्मित पार्किंग को शीघ्र चालू करने की भी मांग की।
प्रांतीय प्रतिनिधि मनोज सनवाल ने नंदा देवी में स्वास्थ कैंप लगान तथा धारानौला में पार्किंग का निर्माण करने की मांग की।









