ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
विकास विरोधी है जिला विकास प्राधिकरण योजना।
अल्मोड़ाः आज सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क, चौघानपाटा अल्मोड़ा में जिला विकास प्राधिकरण का पुरजोर विरोध कर, धरना प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में एकत्रित होकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने इसे जन विरोधी बताते हुए कहा कि पिछले साढ़े आठ सालों से अल्मोड़ा नगर की जनता जिला विकास प्राधिकरण के लागू होने बहुत परेशान है। लोगों के मकान संबंधी और जमीन संबंधी कार्यों में अड़चनें और रही हैं और कार्य में बहुत विलंब हो रहा। मकान का या जमीन का नक्शा बनवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस कार्य में समय भी बर्बाद हो रहा है और पैसा भी काफी खर्च हो रहा है जिससे जनता परेशान है। सर्वदलीय संघर्ष समिति शुरू से ही इस योजना का विरोध करते आई है और लगातार सरकार को जगाने का प्रयास कर रही है लेकिन सरकार जनता के हितों को अनदेखा करते आ रही है।
धरना प्रदर्शन स्थल पर मौजूद वार्ताओं ने कहा कि हम पिछले साढ़े आठ सालों से इस गलत योजना का विरोध करते आए हैं और सरकार जब-तक इसे खत्म नहीं कर देती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस अवसर पर वहां पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, न.नि.पा.हेम चन्द्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, अख्तर हुसैन, ललित मोहन पंत, चन्द्रकान्त जोशी, रोबिन भण्डारी, भारतरत्न पांडे, गोविंद बल्लभ जोशी, मोहन चंद्र काण्डपाल, लक्ष्मण सिंह ऐठाणी, प्रतेश कुमार पांडे, हेम चन्द्र जोशी आदि लोग मौजूद रहे।









