संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
मल्ला महल में सात दिवसीय गोल्जयू महोत्सव के आखिरी दिवस में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अल्मोड़ाः कल दिनांक 5 नवंबर 2025 को जय गोलू महोत्सव के समापन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया तथा उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा भूपेंद्र सिंह भोज पीतांबर पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस गोपाल सिंह चौहान पूरन सिंह बिष्ट जी प्रमुख प्रतिनिधि सहित कुंदन सिंह रौतेला मां अंबे इंस्टिट्यूट के संस्थापक डॉक्टर संदीप सिंह सहित शहर के समस्त व्यापरीकरण पार्षदगण व अनेक लोग मौजूद रहे
कल की रात का जो आयोजन था वह बहुत ही खूबसूरत रहा विभिन्न प्रदेशों से आई हुई सांस्कृतिक टीमों ने बहुत अच्छी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की भावना बोरा के डांस ने सबका मन मोह लिया।
कल की स्टार नाइट के हीरो रहे पंजाब के मशहूर गायक करमराज कर्मा उनके द्वारा गाए गए पंजाबी गीतों से मल्ला महल में समां बंध गया ।
जय गोलू महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजक संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति नायलखोला अल्मोड़ा द्वारा सभी सहयोगियों का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और भगवान गोलू से प्रार्थना की गई कि जिस प्रकार पिछले 4 वर्षों से अनवरत रूप से जय गोल्ज्यू महोत्सव का आयोजन हो रहा है ठीक उसी प्रकार अगले वर्ष भी भगवान गोल्ज्यू का एक सफल आयोजन होगा।
इस महोत्सव के समापन अवसर पर प्रकाश बिष्ट, रवि रौतेला, शुभम रौतेला, मयंक रौतेला रोहित शर्मा, मोहित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।









