ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नागरिकों को उनके कानूनी सहायता संबंधित अधिकारों की जानकारी देने के लिए अधिकार मित्रों द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा सुश्री शचि शर्मा के निर्देशन में लोगों के हितों के लिए डोर टू डोर जागरुकता अभियान चलाया गया। आम जनता तक उनके कानूनी सहायता प्राप्त करने के अधिकारों की विस्तृत जानकारी पहुंचाने के लिए अधिकार मित्रों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को विधिक सेवा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस जागरूकता अभियान में शामिल लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं, जनजातीय समुदायों के लिए उनके अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन योजना, आपदा प्रभावित, यौन शोषित पीड़ितों, मानसिक/शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के अधिकार, कॉपी मॉड्यूल, ई-सेवा केन्द्र, ई-फाइलिंग महिलाओं के यौन उत्पीडन रोकथाम व निवारण अधिनियम, आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत आदि के बारे विस्तार से विधिक जानकारी दी गई।
इस जागरूकता अभियान में अधिकार मित्र रंजीता, दीप चन्द्र, नीमा विनवाल, विनीता आर्या, एडविन व्हीलर, हिमानी खोलिया, भाष्कर जोशी, कैलाश जोशी, बबीता जोशी, यमुना प्रसाद, विजय टम्टा, नन्दन सिंह फर्त्याल, महेंद्र सिंह, योगेश कुमार, ललित कुमार आर्य, बीना पंवार, प्रकाश राम, नीमा कोहली, कुसुम, किरन रावत, कमला उपाध्याय, सोनिया गोस्वामी, मनोज गिरी, हेमा पाण्डे, पूजा शाह, दीपक कुमार पांडे, दीप चन्द्र, दीपा चौधरी, सीमा, गिरीश चंद्र, किरन बाला, बबीता शाह, दीपा बिष्ट, ममता तिवारी, रेखा पंत, हेमा खाती एवं रजनी आदि शामिल रहे।









