ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
श्रृद्धा व जागरूकता के साथ मनाया गया गंगा उत्सव, नदियों के संरक्षण का लिया संकल्प।
अल्मोड़ाः नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत, जिला गंगा समिति अल्मोड़ा द्वारा 4नवंबर को कोसी पुल तथा जागेश्वर धाम में गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह नंदा देवी प्रांगण से चौघानपाटा तक आयोजित प्रभात फेरी से की गई। इसके उपरांत सायं गंगा आरती (कोसी)का आयोजन शाम पांच बजे से सात बजे तक किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, विद्यालयों के विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और प्रर्यावरण पर संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर राज्य दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









