भारती चौधरी
जौनपुर, उत्तरप्रदेश।
आधी रात का ही वक्त था
वक्त बड़ा ही सख्त था
नींद थी आंखों से कोसों दूर
मोबाइल चलाने को थे हम मजबूर
मुख्यमंत्री का चुनाव परिणाम
नज़र न आया आठों याम
खैर मोबाइल पर उंगलियां घिसते घिसते आंख लगी
सड़क पर थी नेताओं की भीड़ खड़ी
चुनाव परिणाम को लेकर धरना प्रदर्शन
औ कुछ नेता कर रहे थे अनशन
महीनों प्रदर्शन चलता रहा
उन पर पुलिस का डंडा भी बरसता रहा
केस हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट गया
पूरा साल ऐसे ही बीत गया
फैसला आया भी मगर मुश्किल से
परिणाम जल्द मिलेगा मगर चुनाव होगा मगर फिर से
यह सुनकर मुझे बड़ा झटका लगा
आंख खुली तो मैं जमीन पर था पड़ा
तब होश आया ये तो निराला स्वप्न था
मैं भी किन बेतुके ख्यालों में मग्न था







