द्वाराहाट चौखुटिया व रानीखेत में राज्य आन्दोलन कारियों का सम्मान समारोह।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

द्वाराहाट चौखुटिया व रानीखेत में राज्य आन्दोलन कारियों का सम्मान समारोह।

 

 

        अल्मोड़ाः द्वाराहाट के उपजिलाधिकारी सुनील कुमार राज ने बताया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तहसील मुख्यालय द्वाराहाट में तहसील द्वाराहाट, चौखुटिया व रानीखेत के राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उक्त सम्मान समारोह में चेतना नेगी ब्लॉक प्रमुख चौखुटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत सभी आंदोलनकारियों के आगमन पर उनका परंपरागत मसकबीन कि ध्वनि से स्वागत कर व पुष्पमाला पहना कर किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर व उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीद आंदोलनकरियों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सभी आंदोलनकारी व मुख्य अतिथि गणों का स्वागत संबोधन तितिक्षा जोशी तहसीलदार द्वाराहाट द्वारा किया गया तथा अशोक नगरकोटी राजस्व उपनिरीक्षक ईडा द्वारा उत्तराखंड राज्य आंदोलन का संक्षिप्त परिचय दिया गया। उपस्थित राज्य आंदोलनकारी हेम रावत, उमराव सिंह नेगी, धन सिंह रावत, कैलाश भट्ट, भगवत सिंह, चंदन सिंह नेगी तथा मनोज अधिकारी द्वारा उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव पर अपने अनुभव साझा किए गए तथा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पुरनचंद कांडपाल व मोहन चंद तिवारी द्वारा संस्मरण व संबोधन दिया गया। अतीत के वैभव को गौरवशाली भविष्य से जोड़ने की साझी कामना की गई तथा एक हरित, स्वस्थ, शिक्षित, सुसंस्कृत तथा समृद्ध उत्तराखंड के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया गया। उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों तथा क्षेत्र अंतर्गत दिवंगत राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों का मुख्य अतिथि एवं उपजिलाधिकारी द्वाराहाट, पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत, तहसीलदार द्वाराहाट व तहसीलदार रानीखेत द्वारा शॉल पहना कर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर सुरभि पंत संगीत शिक्षिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट द्वारा राष्ट्रीय गान का गायन किया गया तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना जौनसारी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। सुनील कुमार उपजिलाधिकारी द्वाराहाट द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया, अंत में मुख्य अतिथि व राजकीय इंटर बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए