भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने कहा उत्तराखंड राज्य की स्थापना में लाल कृष्ण आडवाणी का हमेशा योगदान ऐतिहासिक रहेगा।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

            भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने कहा उत्तराखंड राज्य की स्थापना में लाल कृष्ण आडवाणी का हमेशा योगदान ऐतिहासिक रहेगा।

 

             अल्मोड़ाः  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना में लालकृष्ण आडवाणी का योगदान हमेशा ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी 1989 को अल्मोड़ा के रैमजे इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित विशाल जनसभा में आडवाणी ने ऐलान किया था कि “उत्तरांचल राज्य के गठन को अब कोई नहीं रोक सकता”।

 

आडवाणी जी ने उस समय कहा था कि “उत्तरांचल राज्य न केवल इस क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि राष्ट्र की अखंडता और प्रगति के लिए भी जरूरी है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि पार्टी की नीति के अनुसार बिहार में वनांचल और उत्तर प्रदेश में उत्तरांचल का गठन जनता के आंदोलन से होगा।

 

राजीव गुरुरानी ने बताया कि उसी रैली से उत्तराखंड राज्य आंदोलन की नई चेतना पूरे प्रदेश में फैली थी। उस ऐतिहासिक सभा में भाजपा के तत्कालीन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सिंह, नेता कलराज मिश्र और उत्तरांचल राज्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. सोबन सिंह जीना भी मौजूद थे। सभा से पूर्व गांधी पार्क से एक विशाल रैली चौघानपाटा, अलेक्जेंडर लाइन और मुख्य बाजार से होती हुई रैमजे इंटर कॉलेज तक पहुंची थी, जहां राज्य गठन की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया था।

 

राजीव गुरुरानी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि 9 नवंबर 2000 को उत्तरांचल (अब उत्तराखंड) राज्य का गठन हुआ, और यह कार्य लालकृष्ण आडवाणी जी के हाथों से संपन्न हुआ।

 

उन्होंने कहा कि आज आडवाणी जी के जन्मदिवस पर पूरा उत्तराखंड उन्हें नमन करता है — क्योंकि उनके नेतृत्व और दृष्टिकोण के बिना यह पर्वतीय राज्य अपने वर्तमान स्वरूप में शायद अस्तित्व में नहीं आता।

 

            “आडवाणी जी का जन्मदिन वास्तव में उत्तराखंड राज्य के सपने के साकार होने की याद दिलाता है — यह दिन राज्य और राष्ट्र दोनों के लिए गौरव का प्रतीक है।” 

 

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए