बेकाबू जंगल की आग, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

Spread the love

अब तक 750 हेक्टेयर जंगल जले, करोड़ों का नुकसान
देहरादून। उत्तराखंड के जंगल धूं-धूं कर जल रहे हैं। आग पर काबू पाने के सभी प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। अब तक सूबे में कुल छोटी बड़ी वनाग्नि के 600 से अधिक घटनाओं में करोड़ों की संपदा जलकर राख हो चुकी है।

वन विभाग और शासन-प्रशासन इन जंगलों में लगी आग को रोकने में नाकाम साबित हो चुका है। आज इस आग को बुझाने के लिए एनडीआरएफ को भी बुला लिया गया है लेकिन बेकाबू आग को अब सिर्फ बारिश का भरोसा है जो इस आफत से मुक्ति दिला सकती है।

हर साल जंगल की आग से जंगल और पर्यावरण को भारी नुकसान होता है लेकिन इस आग को रोक पाना संभव नहीं है। हर साल करोड़ों रुपए आग रोकने के लिए पानी में बहा दिए जाते हैं और करोड़ों की संपदा का नुकसान होता है। इन दिनों नैनीताल के जंगलों की आग ने सबसे विकराल रूप ले रखा है। एयरफोर्स के एमआई-17 से आग बुझाने के प्रयास किए गए जो नाकाम साबित हुए।

अब आज एनडीआरएफ की एक बटालियन जिसमें 40 लोग हैं उन्हें आग बुझाने के काम में लगाया गया है जबकि 70 से अधिक वनकर्मी भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं लेकिन उन्हें कोई कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है। तेज हवाओं के कारण यह आग विकराल रूप ले चुकी है।

नैनीताल के भवाली से ऊपर महेश खान में लगी आग से वन जीव जंतुओं और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य में अब तक 750 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से जल चुका है। बागेश्वर और अल्मोड़ा तथा पौड़ी व नैनीताल के कई हिस्सों में आग की लपटे आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच गई है जिससे लोग दहशत में है तथा जंगल की आग के कारण पहाड़ धुआ-धुआ हो रहा है और लोगों का सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है।

बागेश्वर में एक फैक्ट्री के 12 कमरे जल चुके हैं तथा 30 लाख का नुकसान हुआ है। अल्मोड़ा, पौड़ी व पिथौरागढ़ से लेकर उत्तरकाशी और चमोली तक जंगल जल रहे हैं। इस आग को इंसानी प्रयासों से बुझाया जाना असंभव हो चला है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है अब इस आसमानी बारिश से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि शायद इस आपदा से राहत मिल सके।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’