किसी के प्रति जलन भाव तेजी से हमारे मस्तिष्क में पहुंचकर मनोबल को गिराते हैं।

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम

रायपुर (छ. ग.)

 

 

 

                              आलेख

 

किसी के प्रति जलन भाव तेजी से हमारे मस्तिष्क में पहुंचकर मनोबल को गिराते हैं।

 

अक्सर जो जिंदगी में सफल हो जाते हैं उनकी काबिलियत की पूजा होती हैं। जीवन का कोई भी क्षेत्र हो, यूं ही कोई अपने चाहतों के असमान को नही छू लेते। किसी भी उपलब्धि को प्राप्त करने जीवन में औरों से अलग कुछ कर दिखाने और अद्भुत कार्य कर समाज, परिवार और राष्ट्र में पहचान बना लेने के पीछे संघर्ष की एक लंबी गाथा होती हैं। जब हम रोटी- कपड़ा, मकान और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दौड़ते-भागते आर्थिक रूप से सक्षम हो जाते हैं और अपनी शारीरीक, मानसिक संतुलन को बनाएं रखतें हुए कल्पनाओं की नई उड़ान भरते हैं तब_ हमारी एक अलग दुनियां होती है, नए विचार पनपते हैं, रोजमर्रा की जिंदगी से थकान भरें मन को नई ऊर्जा, उत्साह, जोश-जुनून और उमंग एकांत में भरने लगते हैं और अपने रूचि के कार्य की ओर झुकाव होता हैं।

जब हम कुछ करने की ठान लेते हैं और उसे पूरी करने में पूरे दिल- दिमाग से लग जाते है, तब जिंदगी रोचक बन जाती। हर इंसान की ईच्छा तो बहुत कुछ करने की और पाने की होती हैं। लेकिन किसी शौक ख्वाहिश को मन ही मन सोचते रहे तो पूर्ण नही होता ।सिर्फ कोरी कल्पना ही हमें अपने सही मुकाम तक नहीं लें जा सकती, उसे साकार करने के लिए हमें हकीकत की दुनिया में आना और उसे पूर्ण करने का प्रयास करना जरूरी हैं। सोचिए। निर्णय लीजिए ,फिर योजना बनाइए और उस दिशा में कार्य कीजिए।

एक इंसान के जीवन के विविध पक्ष होते हैं। हर जगह हमारी जिम्मेदारी अलग होती हैं और उसी के अनुरूप हमें महत्व मिलता हैं। कहीं झुकना पड़ता हैं, कहीं चुप रहना तो कहीं कहना भी पड़ता हैं। पर हर समय हमारी ही जीत हो हमे सम्मान मिले और हमारे अनुसार लोग कार्य करे यह जरूरी नहीं। मानवीय गुण धारण करना और श्रेष्ठ कर्म कर धर्म-अध्यात्म, नैतिकता, सात्विक भाव रख मनुष्यता का परिचय देना अलग बात हैं।और जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता और शौहरत प्राप्त कर उच्च पद ग्रहण करना अलग है। भौतिक सुख बाह्य और क्षणिक भी हो सकता हैं लेकिन आत्मिक उत्थान के लिए जब हम प्रयास करते हैं तब आनंद की प्राप्ति होती हैं, सुकुन मिलता है और शांति का अनुभव होता हैं।

सबकी अपनी सोच हैं जो जैसे सोचते देखते हैं वैसे ही अपने अनुसार जीवन को परिभाषित करते हैं। इसलिए स्वतंत्र रहिए, चिंतन किजिए और जों उचित लगे उसे कीजिए। अपने विवेक का प्रयोग करें और अपनी मंजिल की बढ़े। बस जो जैसे कहे वैसे ही ढल जाएं, मान लें और आपके लिए क्या सही हैं ? यह सोचे बिना किसी के पीछे चलते रहे तो हम अपने आपसे प्रतिभा से और योग्यता से कभी मिल नहीं पाएंगे। हम क्या हैं यह जानना भी ज़रूरी हैं? अपने अनुसार जीवन यापन किजिए। अगर मन को शुद्ध, जीवन को सरल और व्यक्तित्व को निखारना हैं तो सबसे पहले किसी की सफलता, लोकप्रियता और हुनर को देखकर जलना- चिढ़ना और खुद को हीन, छोटा, कमजोर और लाचार समझाना पहले छोड़ दिजिए। सभी अपनी मेहनत व्यवहार और कार्य से आगे बढते है इसलिए आपके पास जो हैं उसी के साथ खुद को स्वीकार किजिए। जो करना चाहते हैं उसके बारे में विचार किजिए, तभी इस मनुज जन्म को सफल कर पाएंगे।

दूसरों की राह में बाधक जों बनते हैं वे कभी तरक्की नहीं कर सकते। जब हम-अपने उद्देश्य पर ध्यान देते हैं, बेवजह की बातो को मन में भरकर नही रखते, कुछ कर दिखाने की चाह रखते हैं और अपनी नींद-चैन सब त्याग कर उसे पाने के लिए कदम आगे बढ़ाते हैं, तब जिंदगी रोचक बनती हैं। अपने लिए तो हम वो सब करते हैं जो करना हैं ये सामान्य जिंदगी होता हैं, जिसे लगभग सभी जीते हैं। लेकिन जब- इसी व्यस्त समय से हम औरों के लिए, उनकी भलाई के लिए समय निकालते हैं, निस्वार्थ होते हैं, सेवा देते है, सार्वजनिक कार्य में रूचि लेते हैं, उसे पूर्ण करने में सहयोग देते हैं तब एक विशेष व्यक्तित्व बनते हैं।

याद रखिए! दूसरो को सफल होते देख उनके प्रति जलन रखना, खुद से दुश्मनी करने के समान हैं। क्योंकि किसी के प्रति जब मन में क्रोध,चिढ़ छल-कपट और बैर के भाव आते हैं वो बहुत तेजी से हमारे मन-मस्तिष्क में पहुंच कर सबसे पहले हमारे मनोबल को गिराते हैं। जिससे-सकारात्मक सोच विकसित नहीं हो पाती, निरशा का संचार होता हैं, अपनो से खुलकर हंस-बोल नहीं सकते, बस व्यक्ति को खुश देखकर हम अपनी खुशियों को समय को बर्बाद करते हैं, चिड़चिड़ापन आ जाता हैं। ऐसी स्थिति में स्नेह, दया-करूणा, अपनापन कम लगता हैं। किसी को अपने स्वभाव से मिठास नही दें पाते, क्योंकि हम पहले से कड़वाहट भर कर रखें होते हैं।

जिसमें जो गुण हैं वो उसके दम पर आगे जाएंगे।वो पीछे नहीं मुड़ते, किसी से तुलना नही करते और न ही षडयंत्र करते हैं,बस अपने लक्ष्य को याद रखते हैं। जो हर मुसीबत से टकराने की हिम्मत रखते हैं वे डरते नहीं किसी नुकसान से, उन्हें पता होता हैं एक जैसे लोग नहीं दुनिया में। कोई न कोई बेवजह मानसिक तनाव देने वाले होते ही हैं घबराकर सही कार्य मत छोड़िए। जब कोई नही होते साथ तो अच्छी सोच, उद्वेश्य और खुद पर विश्वास, साथी बन पथ-प्रदर्शक बनते हैं इसलिए किसी की बात को गांठ बांधकर मत रखिए जो सही लगे उसे करिए।

बेवजह किसी से जलन मत रखिए अंदर के भाव कभी कभी चेहरे पर छलक जाते हैं आप कैसे हैं आभास हो जाता हैं ? इसलिए ऐसे मत बनिए की कोई आपसे मिले तो उदास हो जाएं।बहते पानी की तरह निर्मल बनिए। कुविचार को एकत्रित मत कीजिए उसे दूर करते रहिए ताकी अच्छे विचारों का प्रवेश हृदय तक हो सकें। जल की तरह शीतल स्वभाव रखिए जिससे आपके सानिध्य में आने वाले का क्रोध ठंडा हो जाए।

————————————————————— 

 

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़