विचारों की सुंदरता ही असली सुंदरता

Spread the love

 

फौजिया नसीम शाद

 

 

         विचारों की सुंदरता ही असली सुंदरता

 

 

 

अक़्सर खूबसूरती को केवल चेहरे की बनावट, रंगत और महंगे सौंदर्य-उत्पादों से जोड़ा जाता है। लेकिन यह सच नहीं है। बाहरी आकर्षण क्षणिक होता है, जो उम्र और परिस्थितियों के साथ बदल जाता है। सच्ची और स्थायी खूबसूरती वह है, जो व्यक्ति के विचारों और ख्यालात के माध्यम से अभिव्यक्त होती है।

आपके विचार ही आपके व्यक्तित्व का आईना होते हैं। जैसी सोच वैसा व्यक्तित्व, यही वजह है कि जहां सकारात्मक सोच आपके चेहरे पर आत्मविश्वास और शांति की आभा बिखेरती है। वहीं आपकी नकारात्मक सोच आपके चेहरे और व्यवहार को कठोर और बदसूरत बना देती है। इसीलिए कहा जाता है-“चेहरे की मुस्कान आपकी सोच की गवाही देती है।”

खूबसूरती का संबंध केवल दिखावे से नहीं, बल्कि इस बात से है कि आप दूसरों के सामने खुद को किस तरह पेश करती हैं। दयालुता, सहानुभूति और सच्चाई आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाते हैं। घमंड, ईर्ष्या और स्वार्थ इसे बदसूरत बना देते हैं। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने व्यक्तित्व की पहचान क्या बनाना चाहती हैं।

रंग-रूप समय के साथ बदल जाता है, लेकिन अच्छे विचार और सकारात्मक दृष्टिकोण उम्र के हर पड़ाव पर आपको खूबसूरत बनाए रखते हैं। लोग आपकी सुंदरता को आपके चेहरे से नहीं, बल्कि आपके व्यवहार और आचरण से याद रखते हैं।

खूबसूरती का सही अर्थ है अपने ख्यालात और सोच को संवारना। जब आपका दिल साफ़ होता है और विचार सकारात्मक होते हैं, तो चेहरा खुद-ब-खुद चमक उठता है।

वहां पर आपको किसी सौंदर्य प्रसाधनों के उपयोग की आवश्यकता नहीं रहती यही आंतरिक सौंदर्य सबसे स्थायी और प्रभावशाली होता है। मेरा एक शेर जिसे मैं यहां लिखना चाहूंगी —

 ”दिखना है जैसा तुमको उसे वैसा ही बना लो,

   होता है तेरी सोच का चेहरा भी आईना।”

“ख़ूबसूरती चेहरे से नहीं, हमेशा हमारी सोच और अच्छे ख्यालात से झलकती है।”

                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

                          (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़