डाॅ. सोमनाथ शुक्ल, प्रयागराज (उ. प्र.)
दरिया मुझे-औ- खुद को समन्दर किये हुए
फिरता है अपने को तू सिकन्दर किये हुए
मुझ पर उठा रहा है जो उँगली तो देख तू
कुछ उंगलियाँ हैं तेरी तरफ सर किये हुए
तुझको जमाना देख रहा है क्या पहली बार
छोटी सी बात पर भी बवंडर किये हुए
ज़िद और कुछ वहम में जिये जा रहा है तू
अपने वजूद को ही पयंबर किये हुए
रहने लगे हैं तुझसे सगे भी अलग-अलग
दर्द-ओ-अलम के हाल मयस्सर किये हुए
………………………………….…..







