डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
मिट्टी की खुशबू
मिट्टी में अमृत की खुशबू।
प्राणदायिनी अतिमोहक बू।।
यह रत्नों का भंडारण है।
सकल सम्पदा का कारण है।।
मिट्टी ही धरती माता है।
मिट्टी से शरीर आता है।।
मिट्टी जिसके पास नहीं है।
मूल्यहीन वह नहीं कहीं है।।
यही प्रकृति की निर्माणी है।
मिट्टी जग की कल्याणी है।।
इससे बनती ईश्वर प्रतिमा।
स्वयं सुगंधित इसकी गरिमा।।
मिट्टी से ही सोना- चांदी।
इससे खुश होती आबादी।।
मिट्टी के ढेरों से पर्वत।
दृश्य मनोहर नाचत गमकत।।
वायुमंडली वस्तु सुरभि है।
सहज दिव्य आकाश प्रतिभि है।
चहक रहा चहुँओर मृदा है।
मनमथ मनसिज हृदयशुदा है।।







