डॉ. क्षमा पाटले “अनंत”
(अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार एवं समाजसेवी)
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
हम चलें हैं सफर में तन्हा
कवयित्री की कलम से…
डॉ. क्षमा पाटले “अनंत” की यह भावपूर्ण रचना “हम चलें हैं सफर में तन्हा” आत्मसंघर्ष, प्रेम और आत्मविश्वास की अनूठी अभिव्यक्ति है। कविता में विरह की वेदना के साथ जीवन की दृढ़ता झलकती है। हर पंक्ति में संवेदना और आत्मचिंतन का गहरा स्पर्श है, जहाँ अकेलेपन के बीच भी आत्मबल और प्रेम का उजास दिखाई देता है। यह रचना पाठक को अपने भीतर झाँकने और रिश्तों की गहराई को महसूस करने के लिए प्रेरित करती है — एक ऐसी कविता जो तन्हाई को भी ताकत बना देती है।
—
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
हम चलें हैं सफर में दूर तक तन्हा,
तेरे आने से वो कमी पूरी हुई,
मुकम्मल मेरी कहानी हुई…
साँस आती थी, साँस जाती थी,
नम आँखों में रात बीत जाती थी।
तूने छुआ जो, तुझको ऐसे,
मैं जिंदा हूँ — ये एहसास हुआ।
हर तरफ़ था अंधेरा साया घना,
हम चलें हैं सफ़र में दूर तक तन्हा।
दिल के अरमान घुट-घुट कर मर गये,
ग़म के काँटे भी सीने में चुभ गये।
मुझको आदत है टूटकर खुद सँभलने की,
घंटों आसमां में चाँद तकने की।
अब तो जमाने से भी कोई शिकवा न रहा,
हम चलें हैं सफ़र में दूर तक तन्हा।
ख़्वाब नये बुन रही हूँ अब तो,
साथ तू है, तो है क्या ग़म मुझको।
मेरी हस्ती तेरी दहलीज पर हो,
वादा-ए-मोहब्बत का रूह-ए-सुकून तक हो।
कशिश इश्क़ की क्या समझेगा जहाँ,
हम चलें हैं सफर में दूर तक तन्हा।







